लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन की ओर से जारी सूची में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगीता सिंह को मुरादाबाद का नया मंडलायुक्त बनाया गया है, जबकि ओम प्रकाश आर्य को अलीगढ़ मंडलायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। तबादले के तहत गौरी शंकर प्रियदर्शी को महानिदेशक आयुष एवं मिशन निदेशक बनाया गया है। वहीं चैत्रा वी को राजस्व परिषद में सदस्य (प्रशासनिक) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
संगीता सिंह — मंडलायुक्त, मुरादाबाद
ओम प्रकाश आर्य — मंडलायुक्त, अलीगढ़
गौरी शंकर प्रियदर्शी — महानिदेशक आयुष एवं मिशन निदेशक
चैत्रा वी — सदस्य (प्रशासनिक), राजस्व परिषद
प्रमोद कुमार उपाध्याय — आयुक्त, ग्राम्य विकास
रवींद्र कुमार — एमडी, जल निगम नगरीय
मासूम अली सरवर — एमडी जल निगम नगरीय एवं राज्य मिशन निदेशक अमृत का अतिरिक्त प्रभार
डॉ. राज शेखर — सचिव, नियोजन विभाग
योगेश कुमार — एमडी, जल निगम ग्रामीण
कुमार प्रशांत — आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता
गुर्राला श्रीनिवासुलु — सचिव, राज्य सूचना आयोग
अमृत पाल कौर — संयुक्त प्रबंध निदेशक, यूपी सहकारी चीनी मिल्स संघ
देवेंद्र कुमार पांडेय — विशेष सचिव, उपभोक्ता मामले विभाग
विवेक श्रीवास्तव — विशेष सचिव, पशुधन विभाग
अमृत त्रिपाठी — सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद प्रयागराज
ओम प्रकाश राय — विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग