नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। जारी जानकारी के मुताबिक, सिक्किम, केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, कर्नाटक और उत्तराखंड में राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। सभी नियुक्तियां संबंधित राज्यपालों के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।
दी गई जानकारी के अनुसार, सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति
केरल: ओम प्रकाश माथुर
तमिलनाडु: राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर
ओडिशा: ब्रज मोहन राम
कर्नाटक: डॉ. सुधा यादव
उत्तराखंड: डॉ. ढाल सिंह बिसेन
सिक्किम: दुष्यंत गौतम
सभी नियुक्तियां कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।