• Sat. Aug 22nd, 2026

2023-24 में 61.70 लाख किसान क्रेडिट कार्ड कराए जाएंगे वितरित

ByJyoti Nishad

Oct 12, 2023

लखनऊ। योगी सरकार ने किसानों के समुचित विकास के लिए हर स्तर पर पहल की है। अफसरों को निर्देश दिया गया है कि किसानों की समस्याओं का हर हाल में समय से निस्तारण किया जाए। रबी 2022-23 की बात करें तो 82513.32 करोड़ का फसली ऋण किसानों को दिया गया था। 2023-24 में 101000.93 करोड़ की व्यवस्था की जानी है। इस वर्ष 31 जुलाई तक 19.12 लाख किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किया जा चुका है। वहीं समय से फसली ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

किसानों को सुगमतापूर्वक ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश

रबी 2022-23 में 82513.32 करोड़ का फसली ऋण किसानों को दिया गया था। वर्तमान वर्ष रबी 2023-24 में 101000.93 करोड़ की व्यवस्था की जानी है। किसानों को सुगमतापूर्वक ऋण उपलब्ध कराने के लिए 2023-24 में 61.70 लाख किसान क्रेडिट कार्ड प्राथमिकता पर वितरित कराए जाने हैं। इसमें से 31 जुलाई तक 19.12 लाख किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया जा चुका है। किसान क्रेडिट कार्ड जारी करते हुए उन्हें समय से फसली ऋण की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए।

लखनऊ मंडल में पांच लाख, गोरखपुर व आगरा में चार-चार लाख कार्ड

सूबे के 18 मंडलों में किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण होना है। इसमें सर्वाधिक क्रेडिट कार्ड लखनऊ मंडल में वितरित होगा। लखनऊ में वितरित होने वाले कार्ड की संख्या 5.15लाख से अधिक है, वहीं गोरखपुर व आगरा में चार-चार लाख कार्ड वितरण किया जाएगा। गोरखपुर में 4.37 लाख, फैजाबाद में 4.41 लाख, देवीपाटन मंडल में 4.39, आगरा में 4.35 लाख कार्ड वितरण कराया जाएगा।

मंडल क्रेडिट कार्ड

सहारनपुर 274723

मेरठ 345803

आगरा 435602

अलीगढ़ 285867

बरेली 199187

मुरादाबाद 332504

कानपुर 351909

प्रयागराज 350747

झांसी 249730

वाराणसी 360530

मीरजापुर 238096

आजमगढ़ 357363

गोरखपुर 437774

बस्ती 366378

देवीपाटन 439309

लखनऊ 515646

फैजाबाद 441807

चित्रकूट 186924

Leave a Reply