बस्ती। औद्योगिक विकास इ. का.बिहरा के प्रांगण पर 67वीं माध्यमिक विद्यालय कबड्डी का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथ प्रधान विहरा सुभाष चौधरी प्रबंधक हरिश्चन्द्र सिंह अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह द्वारा सरस्वती जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम का संचालन वेद प्रकाश द्विवेदी ने किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती बन्दना व अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में जनपद के माध्यमिक विद्यालयों से सीनियर वर्ग के 20 टीम तथा जूनियर वर्ग में 10 टीमों ने प्रतिभाग किया।विद्यालय प्रबन्धक ने अतिथियों के प्रति आभार प्रगट करते हुए छात्रों को खेल के महत्व को बताने के साथ अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता व्यायाम शिक्षकों के निर्देश में तीन कोर्ट पर कराई गई। जिसमें सीनियर बालक वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में स्वामी विवेकानंद इ. का. दुबौलिया ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क़ुरहापट्ट दरियांव को और नेशनल इ. का. हर्रैया ने शांती देवी मेमोरियल इ का को 13-9 के अंतराल से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मुकाबले में विवेकानंद इ. का. दुबौलिया ने नेशनल इ. को 20-06 से पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमाया। इसी तरह सब जूनियर बालक वर्ग में रामसुतारी पार्वती देवी इ का जोगापुर बस्ती ने झिनकू लाल इ. का. कलवारी को 25-11 से हराकर अपना दबदबा बनाया।प्रतियोगिता का समापन देर रात पुरस्कार वितरण व राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसरपर आयोजक विद्यालय के प्रवीण सिंह,हरीश सिंह,नरोत्तम चौधरी, सतीश, अंजू वर्मा,सुस्मिता,मधुबाला,रमेश गुप्ता,अमरनाथ मौर्य,अमित यादव,शिव पूजन वर्मा,सुरेंद्र शुक्ला, राम सिंह,शिल्पी श्रीवास्तव,अंकिता सिंह, आदि शिक्षक मौजूद रहे।