मिर्जापुर। नये वर्ष के पहले ही जिले में 68 स्टाफ नर्सो की नियुक्ति की जायेगी। इस आशय की जानकारी मेडिकल कालेज के प्राचार्य आर0वी0 कमल ने दी। प्राचार्य ने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक मजबूत कड़ी के रूप में है। इन्होने सभी को नियुक्ति पत्र नये वर्ष के पूर्व ही दे दिया जायेगा। जिले के लिए गौरव की बात है कि एक जिले को 68 स्टाफ नर्स की नियुक्ति की जा रही है। डाक्टर व स्टाफ नर्स मरीजो के लिए मां व बाप की तरह भूमिका को अदा करते है और सभी एक समान उपचार करते है और सभी को उपदेश दिया कि किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नही करे और सबका एक समान उपचार करें और हमेशा सच बोलने का कार्य करें। स्टाफ नर्सो की नियुक्ति से ही उपचार के क्षेत्र में गति मिलेगी। इनके मरीजों को सरलता से उपचार मिलेगी।
प्रेस के लोगों को बताया कि इस समय प्रदेश व देश स्तर पर स्वास्थ्य के क्षेत्रण् में तमाम कार्य किये जा रहे है उसी के तहत प्रदेश के हर शहरों में मेडिकल कालेज और टामा सेन्टर खोले जा रहे है जिससे सभी कको घर के नजदीक ही उपचार दिया जा सके किसी अन्यत्र स्थान न जाना पड़े और मेडिकल कालेज भी डॉक्टरी की पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसी के तहत मीरजापुर मेडिकल कालेज में अगले वर्ष से नर्सिग की पढ़ाई कराई जा रही है। जो एक सराहनीय कार्य है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य आरवी कमल ने कहा कि जहां पर लगातार स्टाफ नर्सो व डाक्टरो की कमी हो रही उस दौर में 68 स्टाफ नर्सो की नियुक्ति किसी संजीवनी बूंटी से कम नही है। हमने डेगू के दौर में 2672 मरीजों का सफल उपचार किया है केवल 26 मरीजों को रेफर करने का काम किया है और इस बार भी किसी भी डेगू के मरीज की मौत नही हुई है। इससे यह साबित हो रहा है कि जिले में हर उपचार सुविधा मुहैया है। जो एक गौरव की बात हैं।