अयोध्या। योगी सरकार ने सत्ता में आने के बाद से ही अयोध्या के विकास पर विशेष ध्यान दिया है। यहां एक तरफ श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है, तो वहीं विकास एवं सुंदरीकरण के कार्यों की एक लंबी शृंखला भी गतिमान है। इसके अलावा दीपोत्सव के जरिए इस प्राचीन नगरी के गौरव की पुनर्स्थापना का कार्य भी हो रहा है। वहीं शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन से अयोध्या की बहुविख्यात रामलीला भी शुरू हो गयी है। इसमें फिल्मी कलाकारों और भाजपा सांसदों द्वारा विभिन्न पात्रों की भूमिका निभायी जाएगी। अयोध्या की प्रसिद्ध रामलीला का मंचन 14 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहा है। आयोजन समिति ने इस बार की रामलीला को और भव्य बनाते हुए देश के 50 करोड़ लोगों तक रामलीला के मंचन को पहुंचाने का लक्ष्य बनाया है।
अयोध्या की रामलीला के आयोजक मंडल के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) और महासचिव शुभम मलिक ने बताया कि अयोध्या की रामलीला को देखने के लिए कई जाने-माने व्यक्ति पधार रहे हैं। उनका आगमन 14 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक होगा। उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्या, उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, उड़ीसा के गवर्नर गणेश लाल 17 से 18 अक्टूबर तक और कई प्रदेशों के सांसद हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, उत्तराखंड के उपमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रामलीला देखने अयोध्या आएंगे। अयोध्या की रामलीला का शुभारंभ 14 अक्टूबर को रिहर्सल से होगा। अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, मेयर गिरीश पति त्रिपाठी और जिला प्रशासन के कई अधिकारी रामलीला देखने अयोध्या आएंगे।
अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) व महासचिव शुभम मलिक ने बताया कि अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है। राम भक्त अपने घरों में बैठकर देखते हैं।
आज अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे सुंदर रामलीला है। अब तक 25 करोड़ से ज्यादा राम भक्त अयोध्या की रामलीला को देख चुके हैं। अयोध्या की रामलीला को दुनिया के कोने-कोने में देखा गया हैं। हमारी कोशिश रहती है। कि अयोध्या की रामलीला का हर साल नया रूप देखने को मिले।
2020 मे 16 करोड़ से ज्यादा राम भक्तों ने देखा था। 2021 मे 22 करोड़ से ज्यादा राम भक्तों ने देखा था और 2022 में 25 करोड़ से ज्यादा अयोध्या की रामलीला को देखा था। वर्ष 2023 में अयोध्या की रामलीला का चौथा संस्करण है। इस रामलीला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद मिलता है। अयोध्या की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक बॉबी और महासचिव शुभम मलिक ने बताया इस बार रामलीला 14 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक होगी। राम कथा पार्क नया घाट में हर वर्ष की भांति इस साल भी शाम सात बजे से रात 10 बजे तक लाइव यूट्यूब चैनल अयोध्या की रामलीला और दूरदर्शन पर लाइव दिखाई जाएगी और कई सैटेलाइट टीवी चैनल पर भी दिखाई जाएगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संस्कृती मंत्री जयवीर सिंह के सहयोग से अयोध्या की रामलीला संपन्न होती है। इस साल अयोध्या की रामलीला में टीवी की बड़ी हीरोइन और बड़े कलाकार कम कर आ रहे हैं।
राम लीला के किरदार के रूप में शामिल होंगे सिनेमा कलाकार
अयोध्या की रामलीला में प्रमुख रूप से पूनम ढिल्लों, भाग्यश्री, अमिता नागिरया, शीबा, रितु शिवपुरी, ममता सिंह, मांगिशा, पायल गोगा कपूर, प्रतिभा शामिल होंगे। गजेंद्र चौहान (राजा जनक), रजा मुराद (अहिरावण), राकेश बेदी (विभीषण), गिरिजा शंकर (रावण), अनिल धवन (इंद्रदेव), रवि किशन (केवट), वरुण सागर (हनुमान जी), सुनील पाल (नारद मुनि), राहुल भूचर (श्री राम जी), शिवा ,आकाशदीप (कुंभकरण), रूबी चौहान (मेघनाथ ), बनवारी लाल झोल (परशुराम), मनोज बक्शी (राजा दशरथ), गुलशन पांडेय, अवतार गिल, सागर, चंदन किरदार की भूमिका अदा करेंगे।
रामलीला देखने के लिए नहीं लगेगा किसी प्रकार का शुल्क
अयोध्या की रामलीला की एंट्री फ्री है। इसकी कोई भी एंट्री फीस नहीं है। अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला राम भक्तों ने बताया है। अयोध्या की रामलीला का उद्देश्य यही रहता है कि करोड़ों राम भक्त जो घर में बैठे हैं वह प्रभु राम की रामलीला अपने घरों में बैठकर परिवार और बड़े बुजुर्ग के साथ मिलकर बैठकर देख सकें।