• Wed. Oct 7th, 2026

शिव भक्तों के लिए दो दिवसीय मेडिकल व दिव्य भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं अनिल त्रिपाठी डॉ प्रेम त्रिपाठी

बस्ती। शिव भक्तों के लिए सेवा हेतु गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित संसारी पुर चौराहे के आगे मनोरमा चैरिटेबल टेस्ट द्वारा दो दिवसीय विशाल भंडारे व मेडिकल कैंप का शुभारंभ किया गया बृहस्पतिवार सुबह को मेडिकल कैंप का शुभारंभ ट्रस्ट के अध्यक्ष बलराम चौधरी ने अयोध्या धाम से जल लेकर आ रहे शिव भक्तों द्वारा फीता काट कर उद्घाटन कराएं इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे लोगों को संबोधित करते हुए मनोरमा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट बलराम त्रिपाठी ने कहा कि मेरे पुत्र ट्रस्ट के प्रबंधक अनिल त्रिपाठी द्वारा लोगों को मेडकल की सहायता के साथ कांवरियों की सेवा हेतु कराए जा रहे।

इस पवित्र कार्य को मन बहुत पसंद है मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए ग्रामीण स्वास्थ सेवा वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रेम त्रिपाठी ने कहा कि इस भौतिकता वादी युग में मनोरमा टेस्ट के प्रबंधक अनिल त्रिपाठी जी पूर्व मेडिकल के क्षेत्र में जनसेवा को लेकर शुरू किया गया पुनीत कार्य आज भी जारी है अब तक 7000 से अधिक मरीजों को देखा जा चुका है श्री त्रिपाठी आर्थिक रूप से कमजोर असाध्य दर्जनों रोगियों का इलाज करा चुके हैं लोकप्रियता इतनी है कि आज बस्ती के अलावा आसपास के कई जनपद के लोगों को सेवा यह दे रहे हैं जल लेकर जा रहें।

शिव भक्तों के लिए सेवा हेतु कैंप चलाया जाना बेहद सराहनीय और पुनीत कार्य है ट्रस्ट के प्रबंधक अनिल त्रिपाठी ने शिव भक्तों से अपील करते हुए कहा कि यह कैंप दो दिवसीय 24 घंटे आपकी सेवा में सदा तत्पर रहेगा और 24 घंटे फल्हार और भोजन की दिव्य व्यवस्था की गई है उन्होंने कहा कि सुबह दोपहर शाम अलग-अलग शिव भक्तों के लिए व्यंजन की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर राकेश ओझा मंजेश ओझा संजय दुबे सुभाष वर्मा राम जन्म वर्मा राम जी प्रजापति पुनीत मिश्रा दुर्गेश निषाद पवन मिश्र प्रदीप शुक्ला सहित क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply