मीरजापुर। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आज विन्ध्याचलधाम पहुंचकर मां विन्ध्यावासिनी देवी का विधिवत मंत्रोच्चार के साथ विविधवत दर्शन पूजन किया गया। 
इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग भारत सरकार अनुप्रिया पटेल, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, सदस्य विधान परिषद श्याम नरायण सिंह, डीएम प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह के द्वारा विन्ध्याचल पहंचने पर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
डीएम ने मुख्यमंत्री को कारीडोर कार्य प्रगति के बारे में दी जानकारी
डीएम द्वारा दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री जो को विन्ध्य कारीडोर, परिक्रमा पथ का निरीक्षण कराते हुये प्रगति के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर अष्टभुजा निरीक्षण गृह में मुख्यमंत्री का पुलिस के जवानों के द्वारा गार्ड आफ आनर भी दिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, उप जिलाधिकार चुनार नीरज पटेल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।