Makhaura Sandesh Desk News

Makhaura Sandesh Desk News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 के बाद उत्तर प्रदेश की तकनीकी और औद्योगिक विकास यात्रा गिनाई। 60 प्रतिशत मोबाइल उत्पादन, 55 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट, 3,706 करोड़ की एचसीएल-फॉक्सकॉन चिप इकाई, 644 मेगावाट डेटा सेंटर प्रस्ताव और 24 हजार से अधिक स्टार्टअप का जिक्र किया।

मायावती ने बड़ा फैसला लेते हुए आकाश आनंद को फिर बसपा में शामिल कर राष्ट्रीय संयोजक बनाया। दो अक्टूबर की सार्वजनिक माफी के बाद हुई वापसी में पार्टी हित, कार्यशैली में सुधार और संगठनात्मक सहमति को आधार बताया गया।

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। पांच से सात नवंबर तक राम की पैड़ी समेत करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में 33 लाख दीप प्रज्वलित होंगे। 34 हजार वालंटियर, 65 लाख बातियां और 55 हजार लीटर तेल की व्यवस्था की जा रही है।

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मौसा का 75वां जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो डंपर से टकराकर खाई में पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौत और तीन लोग घायल हुए।

मोबाइल रिचार्ज प्लान अगले 4-5 महीनों में 12-15% तक महंगे हो सकते हैं। Centrum की रिपोर्ट में Jio, Airtel और Vodafone Idea के ARPU बढ़ने और 4G-5G ग्राहकों की संख्या में वृद्धि का अनुमान जताया गया है।