विकास तिवारी
मीरजापुर। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ लालडिग्गी पहुंचकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर उनको नमन किया।भाजपा नेता के साथ मौजूद पूर्व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर एवं अन्य कार्यकर्ताओ ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। प. दिन दयाल उपाध्याय की जयंती पर चौबे टोला स्थित नौरंगी देवी विद्यालय पहुंचकर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने बच्चों को उपहार स्वरूप कापी और ज्योमैट्रिक बॉक्स भी बांटकर प. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चो को जानकारी दी।उन्होंने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय हम सभी के लिये प्रेरणास्रोत है।उन्ही के विचारों,आदर्शों और सिद्धांतों के आधार पर जन-जन तक जनकल्याणकारी योजनायों को पंहुचाया जा रहा है।उन्होंने समाज के उत्थान के लिये कई कार्य किये थे।वह चाहते थे कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचे।भाजपा सरकार भी अंत्योदय सिद्धांत को साकार कर जन-जन तक जनहित योजनाओं को पहुँचाने का काम कर रही है।पीएम मोदी भी उन्ही के सपने को साकार करने के लिए देश में कई योजनाओं को लागू किया है।इस मौके पर पूर्व जिला संयोजक दिनेश तिवारी,विद्याधर तिवारी,उमेश चन्द्र गुप्ता,अशुकान्त चुनाहे,रायचन्द दूबे,वीरेन्द्र प्रताप यादव,बाबूराम गुप्ता,अमित सिंह,प्रदीप सोनकर, प्रीतम केशरवानी,महेश वर्मा,अमित सिन्हा, आनन्द सिंह,अजय