• Sat. Oct 10th, 2026

पराली जागरूकता को लेकर ब्लाक प्रमुख ने की ग्राम प्रधानों के संग बैठक

ByJyoti Nishad

Oct 10, 2023

उमेश तिवारी

महराजगंज। के नौतनवां ब्लाक के सभागार में आज ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान सहित क्षेत्र की आशा, आंगनबाड़ी सहायिका सहित सभी जागरूक लोगों के साथ एक बैठक की । उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी लोगों को खेतों मे पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया। विशेषकर किसानों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ पराली जलाने से जो धुआं निकलता है वह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है वहीं दूसरी तरफ उन्होंने किसानों से कहा कि धान के कटने का समय आ गया है लोग खेतों में पराली न जलाएं और आस पास के लोगों को भी जागरूक करें। पराली जलाने से पशुओं का चारा भी समाप्त हो जाता है। जिसे रोकना होगा।

जैसा कि आज मंगलवार को नौतनवां ब्लाक मुख्यालय पर स्थित सभागार में एक बैठक की गई। जिसमें ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने खेतों में पराली जलाने से होने वाले नुकसान पर विस्तार से चर्चा किया और सभी से अपील किया कि खेतों में पराली न जलाएं। पराली को खेतों में खाद बनाने सहित उसे मिट्टी में मिलाने के लिए तमाम तरह की सामग्री आयी हैं उसका इस्तेमाल करें।

इसी क्रम में खंड विकास अधिकारी राहुल सागर ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों सहित निगरानी समिति के लोगों के साथ बैठक कर सभी से अपील किया कि प्रत्येक गांव में किसानों द्वारा अपने खेतों में धान की पराली ( पुआल) न जलाने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपील किया कि वह गांव मे पराली न जलाने के लिए किसानों को जागरूक करें। उन्होने यह भी कहां कि यदि कोई किसान अपने खेत मे पराली जलाते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी रामरतन यादव, योगेश, उमेश यादव, सुनीता, केसरी, बिस्मिलाह खां, जितेंद्र वर्मा, आनन्द मिश्रा, राजू चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply