• Wed. Oct 7th, 2026

बीएसएफ और डीआरआई ने ज्वाइंट आपरेशन में जब्त किए 106 सोने के बिस्कुट, दो तस्कर गिरफ्तार, कूड़े के ढेर में छिपाया गया था सोना

उमेश तिवारी

नेपाल। चीन के बाद अब बांग्लादेश के रास्ते बड़े पैमाने पर सोने की तस्करी का मामला प्रकाश में आया है। बीते दिनों चीन से तस्करी कर नेपाल लाया गया 155 किलो सोना बरामदगी के मामले में अब तक 4 चीनी नागरिकों सहित 18 लोग गिरफ्तार हैं जिनसे नेपाली अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि बीते शनिवार को बांग्लादेश बार्डर पर बीएसएफ और डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय ) की संयुक्त कार्यवाही में सोने के 106 बिस्कुट बरामद किए गए। इसमें शामिल दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिनसे पूछताछ जारी है। बता दें कि बीएसएफ और डीआरआई की टीम ने इंडो- बांग्ला बार्डर के पास 106 सोने के बिस्कुट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

सीमा सुरक्षा बल और राजस्व खुफिया निदेशालय यानी डीआरआई की पश्चिम बंगाल टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीएसएफ और डीआरआई की टीम ने इंडो- बांग्ला बार्डर के पास 106 सोने के बिस्कुट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ ने रविवार को एक बयान में बताया कि 14.396 किलोग्राम सोने के बिस्कुट को जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 8.50 करोड़ रुपये है।

कूड़े के ढेर में छुपाया गया था सोना

बता दें कि इन सोने के बिस्कुट को बांग्लादेश से तस्करी कर भारतीय सीमा में लाया गया था। अफसरों के मुताबिक, सोने के बिस्कुट को कूड़े के ढेर में कपड़े की थैली में छुपाकर रखा गया था, इसकी जानकारी सीमा पर मौजूद बीएसएफ के जवानों को मिली, जिसके बाद बीएसएफ और डीआरआई की टीम ने मिलकर संयुक्त सर्च आपरेशन चलाया। जिसमें बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

शनिवार को तस्करी कर लाया गया था भारत

गिरफ्तार किए गए तस्करों से पूछताछ में पता चला कि शनिवार की सुबह बांग्लादेश से सोने के बिस्कुट भारत लाए गए थे। इन बिस्कुटों की डिलवरी गेदे गांव के रहने वाले संतोष हल्धर को गांव विजयपुर की झील के पास सौंपना था। लेकिन बीएसएफ और डीआरआई की सतर्कता ने इस कोशिश को समय रहते ही नाकाम कर दिया।

Leave a Reply