मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मिर्जापुर के प्रभारी सत्यवीर सिंह ने प्रेस नोट में कहां की 9 अक्टूबर से (काशीराम के परिनिर्वाण दिवस) से 26 नवंबर तक (संविधान दिवस) तक मिर्जापुर के पांचो विधानसभा क्षेत्र में स्वाभिमान के वास्ते – संविधान के रास्ते नारे के साथ दलित गौरव सवाद आयोजित किया जाएगा।जिसमें शुरुआत दिनांक 9-10-2023 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय द्वारा आयोजन कर दिया गया हैं।सत्यवीर सिंह ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं सचिव एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं वार्ड अध्यक्ष समस्त पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष सभी लोग मिलकर दलित अधिकार मांग पत्र दलित समाज के ,डॉक्टर ,इंजीनियर, वकील, शिक्षक ,समाजसेवी, प्रधान, बीडीसी ,जिला पंचायत सदस्य ,के वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों जैसे गणमन लोगों से भरवाया जाएगा। सत्यवीर ने कहा कि मांग पत्र भरवाने के उपरांत उनके साथ फोटो सोशल मीडिया पर अपडेट करेगा होगा।
प्रत्येक विधानसभा में दलित अधिकार मांग पत्र भरवाना हैं। इस प्रक्रिया में पूर्व में विधानसभा चुनाव लड़े प्रत्याशियों एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं शहर कांग्रेस कमेटी एवं वार्ड अध्यक्ष पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष एवं अनुसूचित जाति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं न्याय पंचायत अध्यक्ष समेत सभी कार्यकर्ताओ की ज़िम्मेदारी सुनिश्चित है। प्रत्येक विधानसभा में 10 रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पदाधिकारी एवं ब्लॉक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनो को अपने विधानसभा ब्लाक में होने वाले प्रत्येक रात्रि चौपाल का आयोजन करके सबको आमंत्रित करके उनके मुल भूत समस्याओ से अवगत होना है।दलित बस्तियों में रात्रि चौपाल आयोजित होगा उस बस्ती में सभी कांग्रेस के पदाधिकारी एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक वरिष्ठ कांग्रेस के लोग उपस्थित रहेंगे। दलित अधिकार मांग पत्र भी भरवारा जाएगा। एवं पदयात्रा भी निकाली जाएगी। जिसमें जनपद के सभी पदाधिकारी एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ लोग मौजूद रहेंगे।