दिल्ली। दक्षिण पश्चिम जिले के डीएम आईएएस लक्ष्य सिंघल अपने धार्मिक गुरु को लेकर विवादों में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने कार्यालय में अपनी ही कुर्सी पर धार्मिक गुरु सतीश महाजन को बैठा दिया। उनका माला पहनाकर स्वागत किया और हाथ जोड़े खड़े रहे।
राजस्व विभाग मांगा जवाब
सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर जब लोगों ने सवाल उठाया तो राजस्व विभाग ने उनसे जवाब तलब किया। हालांकि उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वीडियो सामने आने के बाद मामले पर संज्ञान लेते हुए उनसे जवाब तलब किया गया था। उनसे पूछा गया कि पूरा मामला क्या है।
क्या बोले लक्ष्य सिंघल
वह परिवार के धार्मिक गुरु हैं। मैं जब से पैदा हुआ, वह तब से परिवार में आते-जाते रहे हैं। उनके पिता भी उन्हें अपने पिता की तरह मानते थे। तब से ही मैं भी अध्यात्मिक रूप से उनका बहुत सम्मान करता हूं। उन्हें सिर्फ सम्मान देने के लिए ऐसा किया था, उनका आधिकारिक कामों में कोई हस्तक्षेप नहीं है।