नौतनवां महराजगंज भारत – नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने भारत से तस्करी कर नेपाल ले जाया जा रहा भारी मात्रा में कपड़ा और नशीली दवा बरामद कर दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

बताते चलें कि महराजगंज के पुलिस अधीक्षक डा.कोस्तुभ द्वारा भारत – नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चल रहे अवैध तस्करी, मादक पदार्थ के कारोबार पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान में दिए गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह सिंह के निर्देशन पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां श्रीमती आभा सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सोनौली अभिषेक सिंह के अगुवाई थाना स्तरीय टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति,वाहन चेकिंग के दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा आज कस्बा सोनौली से प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन की तस्करी कर नेपाल ले जा रहे अभियुक्त को मय माल पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिसके आधार पर अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 149/2023 धारा 8/21/23 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई के लिए महराजगंज न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त शैलेश सहानी पुत्र नारद निवासी परसा सुमाली टोला बसंतपुर थाना सोनौली का बताया गया है। उसके पास से एक प्लास्टिक के थैले में 260 एम्पुल केयर जैक डायजापाम इंजेक्शन और व 255 एम्पुल बोरोफीन इंजेक्शन बरामद हुआ है। वहीं दूसरी तरफ भारत से नेपाल तस्करी कर ले जाया जा रहा एक पिकप यूपी 56 ए टी 3580 को रोक कर तलाशी ली गई तो उस 22 बंडल कपड़ा बरामद हुआ।जिसे धारा 111 कस्टम एक्ट के तहत नौतनवां कस्टम को सौंप दिया गया।इस सिलसिले में विजय कुमार पुत्र राजेन्द्र निवासी सुकरौली उर्फ अरघा को भी हिरासत में ले लिया गया। जिसे वाहन सहित कस्टम के हवाले कर दिया गया।
उक्त बरामदगी में प्रमुख रूप से पुलिस की तरफ से सोनौली चौकी प्रभारी अंकित कुमार सिंह, कांस्टेबल अंबुज राय, मनीष सिंह प्रथम, मनीष सिंह द्वितीय, मनीष कुमार सिंह, अतुल कुमार पाण्डेय,विनय कुमार तथा एसएसबी की तरफ से सहायक कमांडेंट दिनेश चंद्र विश्वास, निरीक्षक जयंता घोष और कांस्टेबल पारस नाथ रहे।