ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ईटा-1 स्थित अथॉरिटी की स्टाफ कॉलोनी में चल रहे मेंटेनेंस के काम में ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लोगों ने लगाया है। इस मामले में स्टाफ कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के एसीईओ को पत्र भेजा है। स्टाफ कॉलोनी में जिले में तैनात एक महिला कॉन्स्टेबल (सिपाही) भी रहती है। जिसके इसकी शिकायत की है।
महिला सिपाही ने ली थी 5 दिन की छुट्टी
उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पति अलीगढ़ पुलिस में तैनात हैं। उन्होंने स्टाफ क्वाटर की मरम्मत कराने के लिए 5 दिन की छुटटी ली थी, लेकिन ठेकेदार ने कहने के बावजूद काम नहीं कराया। छुट्टी भी यूही बर्बाद हो गई। कई अन्य अलाॅटियों ने ठेकेदार पर काम में घटिया निर्माण सामग्री लगाने का भी आरोप लगाया है।
98.96 लाख रुपए में लिया था ठेई6टा-1 स्टाफ कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के वर्क सर्किल-5 के तहत मैसर्स इंजीनियर एसोसिएटस फर्म 98.96 लाख रुपए का ठेका लेकर काम करारही है। काम शुरू करने की तारीख 6 फरवरी 2023 और समाप्त करने की अंतिम तिथि 5 फरवरी 2024 है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि चार महीने काम की तारीख में अभी बचे हुए है, लेकिन ठेकेदार काम को समय पर पूरा नहीं कर रहा है।
कोई काम को देखने के लिए नहीं आता
कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि डिवीजन वर्क सर्किल-5 के वरिष्ठ प्रबंधक और प्रबंधक काम देखने के लिए नहीं आते। वह अपने जूनियर कर्मचारियों को भेज देते हैं। आरोप है कि वर्क सर्किल-5 के प्रबंधक विजय कुमार वाजपेई दफ्तर से निकलते ही नहीं है। यदि वह काम पर नजर रखे तो काम की क्वालिटी बेहतर हो और काम जल्दी हो सकता है।