बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस स्वाट टीम बस्ती व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में जेवरात साफ करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले चार अभियुक्तों को धोखाधड़ी के 05 पीली धातु, 03 अदद मोबाइल फोन 02 मोटरसाइकिल व 2480 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया ।मंगलवार को थाना वाल्टरगंज पुलिस, स्वाट टीम बस्ती व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में थाना वाल्टरगंज पर पंजीकृत मुकदमा संख्या -265/2023 धारा 420/ 411/ 467/ 468/ 471 से संबंधित वांछित अभियुक्तगण भूपेन्द्र शाह पुत्र स्व सियाराम शाह निवासीभवानीपुर थाना भवानीपुर जिला पूर्णियां बिहार , संजय गुप्ता पुत्र सुरेन्द्रगुप्ता निवासी गोविंदपुर थाना महेशकुट जिला खगड़िया बिहार , रंजन कुमार शाहपुत्र जागेश्वर शाह निवासी भैसडिला थाना बरारी जिला कटिहार बिहार व मिथुन कुमार उर्फ मिथिलेश कुमार पुत्र स्व पोदाड़ी शाह निवासी रामबाग थाना केहाट जिला पूर्णिया बिहार को बक्सई पुल के पास से समय करीब 09.10 बजे गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए न्यायालय बस्ती भेजा गया । अभियुक्तगण के गिरफ्तारी हेतु थाना वाल्टरगंज पुलिस,स्वाट टीम बस्ती व सर्विलांस टीम बस्ती द्वारा शंकरनगर चौराहे पर उपस्थित होकर आपसमें अपराध एवं अपराधियों के बारे में बातचीत कर रहे थे मुखबिर खास बताया कि ग्राम बन्धुआ में जेवर साफ करने के नाम पर बदलकर भाग गए थे वह इस समय बक्सई पुल पर दोमोटरसाइकिल से चार लोग खड़े है।
मुखबिर की इस सूचना पर विश्वास करके थाना ध्यक्षवाल्टरगंज व प्रभारी स्वाट टीम मय पुलिस फोर्स डमरुआ जंगल होते हुए बक्सई पुल केपास पहुंचे कि पुलिस बल को अपनी तरफ आता देख मोटरसाइकिल पर सवार होकर चारों व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे मौके पर मंगलवार को समय 09.10 बजे गिरफ्तारकर माल व जेवरात के बेचे गये रुपये ववर्तन व जेवर सफाई के उपकरण तथा दो अदद मो0सा0 नम्बर बदला हुआ के बरामद किया लिया गया।
गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर बताये कि माह अगस्त 2023 में हमलोग मिलकर थाना नगर क्षेत्र के ग्राम भेलवल में तथा माह मई में थाना कप्तानगंज के ग्राम कटईया में घटना को भी अंजाम दिये थे। गिरफ्तारी की सूचना अभियुक्तगण के परिजन को दे दी गई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष वाल्टरगंज रामदेव, प्रभारी स्वाट टीम उमाशंकर त्रिपाठी , श्याम सुन्दर चौकी प्रभारी गनेशपुर सहित शामिल रहे।