उमेश तिवारी
महराजगंज। जिले के सदर ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा मुड़िला तिवारी (पटेल चौक) पर स्थित एस.आर.पी पब्लिक स्कूल पर आज दिनांक 09.10.2023 को यातायात सप्ताह अर्न्तगत बच्चों को जागरूक किया गया।
बताते चलें कि यातायात प्रभारी टी०एस०आई गुड्डू
प्रभाकर अपने सहयोगी टीम अजय सिंह, हे० कां० धनश्याम यादव, कांस्टेबल सहादत हुसेन के साथ एस. आर. पी. पब्लिक स्कूल पहुंचकर विद्यालय के बच्चों को यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को जागरुक करते हुए बताया कि गाड़ी हमेशा अपने बाएं साइड से ही चलनी चाहिए तथा बिना हेलमेट के कभी भी ड्राइव नहीं करना चाहिए। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप के पैरेंट्स बिना हेलमेट के घर से निकलें तो उन्हें हेलमेट लगाने को जरूर कहें। इस दौरान विद्यालय के डायरेक्टर आनन्द पटेल आदि लोग मौजूद रहे ।