• Sat. Aug 22nd, 2026

मिशन शक्ति नारी सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन शिविर का शुभारंभ

ByJyoti Nishad

Oct 17, 2023

परसुरामपुर। विकास क्षेत्र के गुरु नरायन देवी प्रसाद इण्टर कालेज छेदियापारा में मंगलवार को मिशन शक्ति के चौथे चरण के अन्तर्गत सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन, जागरूकता एवं पंजीकरण का छ: दिवसीय शिविर का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राजमणि रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुर रामेश्वर यादव रहे। प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार व प्रशासन सदैव नारी शक्ति स्वावलंबन के लिए नित प्रयासरत है और आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। शिविर की सार्थकता के लिए सदैव ही नारी शक्ति को मजबूत व सुरक्षा हेतु प्रशिक्षण कराया जा रहा है। इस मौके पर जिला कोऑर्डिनेटर नरेंद्र तिवारी, जिला नोडल अधिकारी उपयुक्त उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र हरेंद्र प्रसाद, प्रशिक्षक शिवम तिवारी, बीना, प्रिंसी, बबीता, शिखा, ममता मिश्रा के अलावा विजय कुमार मिश्र, सोनू, अतुल कुमार यादव मौजूद रहे । कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम दिन क्षेत्र की 150 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों को टोपी, बैच, आई कार्ड, बैग व स्टेशनरी का वितरण किया गया।

Leave a Reply