• Sat. Aug 22nd, 2026

रामनगरी में प्रस्तावित टेंट सिटी भूमियों का उनकी स्थापना हेतु किया गया निरीक्षण

अयोध्या। योगी सरकार के प्रयास से अयोध्या को विश्वस्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जा रहा हैं। भव्य राम मंदिर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है जिसे देखने के लिए दिन-ब-दिन श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा हैं।इसलिए अब अयोध्या आने वाले श्रद्धालु के लिए सरयू नदी के तट पर बनायीं जायेगी “टेंट सिटी’ में श्रद्धालु ठहर सकेंगे। प्रयागराज और वाराणसी की तर्ज पर अब अयोध्या में भी ‘टेंट सिटी’ विकसित करने के लिए भूमि का निरीक्षण किया जा रहा है। इसके अलावा अयोध्या में कल्पवास करने वाले और मठ के टेट सिटी में सुविधाएं दी जाएगी। इसी क्रम में शनिवार को मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने नगर आयुक्त उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण विशाल सिंह के साथ अयोध्या धाम में स्थित सरयू आरती स्थल नयाघाट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इन दिनों कांवरियों और श्रद्वालुओं की संख्या अत्यधिक है। उन्होंने बंधा तिराहा तथा राम की पैड़ी के आसपास की भी साफ सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया। इसके पूर्व मण्डलायुक्त ने जमथरा बंधा के पास गुप्तारघाट के समीप टेंट सिटी हेतु प्रस्तावित भूमियों का उनकी स्थापना हेतु चयनित संस्था के प्रतिनिधियों एवं नगर आयुक्त के साथ निरीक्षण किया।

टेंट सिटी 43 हजार वर्ग मीटर भूमि पर बनाया जाना है प्रस्तावित

उक्त टेंट सिटी अस्थायी रूप से लगभग 43 हजार वर्ग मीटर भूमि पर बनाये जाने हेतु प्रस्तावित है जिसके अन्तर्गत फूड जोन, इंटरटेरमेंट जोन,पार्क आदि बनायें जायेंगे। निरीक्षण के दौरान सहायक अभिलेख अधिकारी रामकुमार शुक्ल, डिप्टी कलेक्टर राजकुमार पांडेय सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply