• Sat. Aug 22nd, 2026

पत्रकारिता विभाग के जूनियर्स छात्रों ने फ्रेशर पार्टी में लगाए चार चांद

ByJyoti Nishad

Sep 22, 2023

अयोध्या। डॉ० राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर्स छात्रों ने जूनियर्स छात्रों के सम्मान में फ्रेशर पार्टी रखा। जिसमें मिस फ्रेशर बीवोक एमसीजे की सृष्टी त्रिपाठी और मिस्टर फ्रेशर दिवाकर चैरसिया को चुना गया। मिस ब्यूटीफुल गरिमा त्रिपाठी और ब्वाय ऑफ द डे के लिए सौरभ मिश्रा को चयनित किया गया। इससे पहले छात्रों के बीच प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें रैंप वॉक, डांस, शायरी, सांग के साथ कई अलग अलग कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर चार चांद लगा दिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ एमसीजे समन्वयक डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी द्वारा माॅ सरस्वती की चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। उन्होंने छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए कि अपने लक्ष्य की ओर निरन्तर चलना पड़ेगा। इसके लिए अध्ययन आवश्यक है। कार्यक्रम में डाॅ0 आरएन पाण्डेय ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए मेहनत जरूरी है। डाॅ0 अनिल कुमार विश्वा ने कहा कि फे्रशर पार्टी एक परिचय का कार्यक्रम है। जिसमें आप एक दूसरे अच्छे तरीके से जानने व समझने लगते है। कार्यक्रम के दौरान तान्या सिंह और गरिमा त्रिपाठी ने फ्रेशर पार्टी को फन पार्टी में बदल दिया। इस आयोजन को सफल बनाने में हर्ष मिश्रा, उत्तम ओझा, ऋतिक पांडेय, सचिन देवा, राजदेव शुक्ला, अमन यादव, कामिनी, कल्पना, ग्रेसी, गार्गी, सोनिया और श्रेया का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply