• Sat. Aug 22nd, 2026

महोत्सव में कैलाश खेर के सुरों पर दीवाना हो झूम उठा महराजगंज

ByJyoti Nishad

Oct 4, 2023

उमेश तिवारी

महराजगंज। तीन दिन तक चलने वाले महराजगंज महोत्सव की आखिरी रात बॉलीवुड के पार्श्व गायक पद्मश्री कैलाश खेर ने सुरों की महफिल सजाकर लोगों का दिल जीत लिया। रात को मंच पर आए तो पूरा पंडाल खराब मौसम के बाद भी खचाखच भरा रहा। उनके गीतों को सुनने के लिए कुर्सियों पर लोग जमे रहे। रांझा-रांझा… सूफी भजन से कार्यक्रम की शुरुआत करने के बाद जब उन्होंने मैं तो तेरे प्यार में हो गया … शुरू किया तो पूरा पंडाल झूमने लगा।

कैलाश खेर के इंतजार में घंटों से जमे लोगों ने उनके पहुंचते ही तालियों से स्वागत किया। कैलाश कभी मंच पर टहलते हुए, तो कभी नाचते हुए गाते रहे। गाने के हर शब्द उनके चेहरे के भाव से भी बयां होते रहे। आओ जी, आओ जी… सुनाकर अलग माहौल बनाने वाले कैलाश ने जब तौबा तौबा वे… तेरी सूरत, माशा अल्लाव वे… तेरी सूरत….गाया तो लोग कुसियों से खड़े होकर झूमने लगे। भजन से लेकर बॉलीवुड गानों को सुनाया। कैसे बताये क्यूं तुझको चाहें, यारा बता न पाएं… पर खूब तालियां बजीं।

इससे पहले केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, जिपं अध्यक्ष रविकांत पटेल व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान डीएम अनुनय झा, एसपी डॉ. कौस्तुभ, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एएसपी आतिश कुमार सिंह प्रशासन-पुलिस के अफसरों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply