• Sat. Oct 10th, 2026

सोनौली बार्डर पर अतिक्रमण, जाम और साफ-सफाई की समस्या को लेकर तहसील अधिकारियों और व्यापारियों के बीच संयुक्त बैठक में हुए कई निर्णय

ByJyoti Nishad

Oct 8, 2023

उमेश तिवारी महराजगंज। सोनौली कस्बे में जाम की समस्या और अतिक्रमण को लेकर एसडीएम और क्षेत्राधिकारी नौतनवां के नेतृत्व में सभी विभागीय अधिकारियों और व्यापारियों की एक बैठक नगर पंचायत कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें कस्बे में जाम से निजात पाने के लिए प्राइवेट पार्किंग, अतिक्रमण को हटाना तथा नगर को स्वच्छ रखने का निर्णय लिया गया।

रविवार की शाम एसडीएम नौतनवां मुकेश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां श्रीमती आभा सिंह, कस्टम अधीक्षक एसके पटेल, सहायक कमांडेंट अमित कुमार , ईओ सोनौली राहुल यादव, सोनौली कोतवाली प्रभारी अभिषेक सिंह,सोनौली चौकी प्रभारी अंकित सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों की एक बैठक नगर पंचायत कार्यालय में हुई। जिसमें जाम व अतिक्रमण सहित कई बिंदुओं पर वार्ता हुई। त्योहारी सीजन शुरू होने से सोनौली में जाम लगातार लगना शुरू हो गया है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों ने इस समस्या को समय रहते निजात दिलाने के लिए सोनौली में एक प्राइवेट पार्किंग की तलाश शुरू कर दिया है।नगर में बाइक कार पार्किंग स्थल की तलाश व पार्किंग स्थल को चिन्हित करने पर विचार बना, बैठक में अधिकारियों ने व्यापारी बन्धुओं से अपील किया कि नजदीक के व्यापारी अपने वाहनों को दुकान के सामने न लगाएं, सड़क और नाली को पूर्ण रूप से खाली रखें, जिससे पैदल आने जाने वाले लोगों को सुगमता हो सके। और दिखने में भी अच्छा लगे। अधिशासी अधिकारी राहुल यादव और चेयरमैन सोनौली हबीब खान को पार्किंग, जाम, अतिक्रमण सहित स्वच्छता से संबंधित कार्यों को समय रहते सुलझाने का निर्देश भी दिया।

इस मौके पर मुख्य रूप से सोनौली उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय रौनियार , रामानंद रौनियार,युवा समाजसेवी सोनू साहू, संतोष अग्रहरी, रमेश गुप्ता, रवि वर्मा, कृष्णा अग्रहरी, सभासद राजकुमार नायक, कमरुद्दीन शेख सहित नगर के बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply