अयोध्या। 22 जनवरी 2024 को दोपहर 12:30 बजे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का होगा आयोजन। श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे नए मंदिर में रामलला के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर स्वयं उपस्थित रहेंगे। देश के 4000 संत महात्मा एवं समाज के 2500 प्रतिष्ठित महानुभाव इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनेंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी पूज्य स्वामी विश्वप्रसन्न तीर्थ जी महाराज पेजावर मठ ,उडुपी, कर्नाटक,पूज्य स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज पुणे (जो ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष भी हैं ), मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष आदरणीय नृपेंद्र मिश्रा के साथ मैं स्वयं,(चंपत राय) प्रधानमंत्री जी से मिले थे। प्रधानमंत्री को अयोध्या पधारने का औपचारिक निमंत्रण पत्र प्रस्तुत किया गया। प्रधानमंत्री ने सहज स्वीकृति प्रदान की। चंपत राय महासचिव श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र लोगों उपस्थित रहें।
इसको लेकर अयोध्या में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। पीएम मोदी ने खुद ट्वीट करके इस निमंत्रण की जानकारी दी है। पीएम मोदी ने ये जानकारी देते हुए लिखा- जय सियाराम! आज का दिन बहुत भावनाओं से भरा हुआ है। अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी मुझसे मेरे निवास स्थान पर मिलने आए थे। उन्होंने मुझे श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आने के लिए निमंत्रित किया है। मैं खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं।