• Fri. Aug 21st, 2026

नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने त्रिकोण करने वाले भक्तो पर की पुष्प वर्षा व शारदीय नवरात्रि पर किया गया प्रसाद वितरण

ByJyoti Nishad

Oct 23, 2023

मीरजापुर। नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने शारदीय नवरात्रि के अष्टमी को विंध्याचल,अष्टभुजा और काली खो त्रिकोण यात्रा कर माता के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के ऊपर पुष्प वर्षा की। बता दे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा जिस प्रकार कांवड़ यात्रा करने वाले कावड़ियो के ऊपर पुष्प वर्षा करवाई थी। उसी तर्ज पर नपाध्यक्ष द्वारा देश के विभिन्न प्रदेशों से माता का त्रिकोण करने आने वाले दर्शनार्थियो के ऊपर पुष्प वर्षा करवाया गया। काली खो मार्ग पर विंध्य गंगे सेवा समिति द्वारा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। नपाध्यक्ष की माता नंदरानी देवी एवं नगर के सबसे वरिष्ठ नागरिक 113 वर्षीय माता गुलाम दुबे ने दीप प्रज्वलित एवं माता के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।नपाध्यक्ष ने भी त्रिकोण करने के लिए आने वाले भक्तो को फलाहार का वितरण किया एवं उनपर फूलो की वर्षा भी की।बता दे विंध्य गंगे सेवा समिति द्वारा पिछले अठारह सालो से प्रत्येक नवरात्रि पर इसी तरह से फलाहार और प्रसाद का वितरण किया जाता रहा है। इस बार भी भक्तो को प्रसाद के रूप में केला,सेब,सिंघाड़ा का हलवा,मुगफली आदि का वितरण किया गया। इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा की पहली बार नगर पालिका के द्वारा त्रिकोण करने के लिए आने वाले भक्तो के ऊपर पुष्प वर्षा करवाई जा रही है। इसके साथ ही भक्तो को प्रसाद का भी वितरण किया जा रहा है।विंध्य गंगे सेवा समिति द्वारा पिछले अठारह सालों से इसी तरह से प्रसाद का वितरण किया जाता रहा है। इस बार भी भक्तो को फलाहार का वितरण किया जा रहा है। इस मौके पर डीजीसी क्रिमिनल आलोक राय,बालाजी केशरवानी,जसविंदर सिंह,सभासद शिव सोनी,जलकल अभियंता सुधीर वर्मा,अवर अभियंता सुनील मौर्या, जटाशंकर पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply