विकास तिवारी
मिर्जापुर। बृहस्पतिवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर केशरी के द्वारा विंध्याचल क्षेत्र का भ्रमण करके सफाई, पेयजल आदि व्यवस्था को सही किये जाने हेतू आवश्यक निर्देश दिया गया। गौरतलब हो कि विंध्याचल में विगत कई दिनों से सफाई व्यवस्था के संबंध में बढ़ती शिकायतो को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर केशरी द्वारा विंध्याचल क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में नगरपालिका का रेहड़ा चुंगी स्थित कार्यालय पर गंदगी पाएं जाने पर मुख्य सफाई निरीक्षक को तत्काल सफाई एवं जलकल विभाग को पेयजल व्यवस्था के लिए निर्देशित किया। कोतवाली,बलुआ घाट,परशुराम घाट की गलियों में कूड़ा पड़ा रहने एवं मंदिर के पास की गली में गंदगी पाएं जाने पर सफाई नायक पर कार्रवाई करने के लिए आदेश दिया।

नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि नगर के विंध्य क्षेत्र में देश के कोने कोने से माता के भक्त दर्शन पूजन करने आते हैं। जिन्हें एक स्वच्छ सुंदर वातावरण देना नगर पालिका का कर्तव्य है, सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों अधिकारियों को आखिरी चेतावनी है। कार्य में सुधार लाएं अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें। सफाई व्यवस्था से माननीय अध्यक्ष जी ने विशेष नाराजगी जताई पेयजल के लिए लगे समस्त वाटर कूलर और प्याऊ आदि को शीघ्र चालू करवाने का निर्देश दिया जिससे आम जन व भक्तों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े, निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को नगर पालिका कैम्प कार्यालय के पुनर्निर्माण, कोतवाली रोड स्थित हास्पिटल की जमीन पर नलकूप, शौचालय, सामुदायिक भवन निर्माण,मोतिया झील पम्प हाउस के पुनर्निर्माण, कोतवाली नलकूप के पुनर्निर्माण आदि के लिए आदेश दिया
निरीक्षण में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर केशरी के साथ अधिशासी अभियंता विपिन मिश्रा,अवर अभियंता सुनील मौर्य,अवर अभियंता जलकल जटा शंकर पटेल, मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज सेठ, प्रभारी सफाई निरीक्षक संजय श्रीवास्तव,नन्द किशोर शर्मा आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

साथ ही नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर केशरी ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी व अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर कान्हा गौशाला में गौपूजन करके गायो को भोजन कराया। इस क्रम में पान दरीबा स्थित कैम्प कार्यालय पर माननीय सभासदों द्वारा व संकटमोचन मंदिर पर नगर मण्डल पूर्वी के अध्यक्ष मनीष गुप्ता व पुरी टीम के द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया इस शुभ अवसर पर समस्त कार्यकताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष जी को जन्मदिन की बधाई व ढेरों शुभकामनाएं दी ।