मीरजापुर। विधानसभा चुनार में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा सिंह पटेल की अध्यक्षता में नारी शक्ति वन्दन कार्यक्रम बेचन शर्मा उग्र सभागार चुनार मे संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा डां कृतिका अग्रवाल ने महिलाओं के 33% आरक्षण पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया तथा आगे अब महिलाओं के सामाजिक और राजनैतिक रूप से और आगे बढ़कर काम करने के अवसर के रूप में व्याख्या किया उपस्थित सभी महिलाओं ने इस ऐतिहासिक कार्य हेतू।
प्रधानमंत्री मोदी जी का दोनों हाथ उठाकर इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया। विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री हरिशंकर सिंह ने भी इस विधेयक को भारत के विकास में एक मील का पत्थर बनने वाला बताते हुए महिलाओं के लिए जो भी योजनाएं और सुविधाएं सरकार द्वारा मिल रही है। उस पर चर्चा किये कार्यक्रम में विशेष रूप से ब्लॉक प्रमुख जमालपुर मंजू सिंह जिला उपाध्यक्ष निर्मला राय क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नीरू श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष रानी सेठ जिला उपाध्यक्ष गीता यादव जिला उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा जिला महामंत्री बिना सिंह, जिला मंत्री पार्वती मौर्य जिला मंत्री संध्या पटेल जिला कार्य समिति सदस्य अनीता पटेल चुनार मंडल अध्यक्ष रेनू श्रीवास्तव कैलहट मंडल अध्यक्ष गीता जमालपुर मंडल अध्यक्ष राजकुमारी विश्वकर्मा नारायणपुर मंडल अध्यक्ष अनुपमा सेठ सीखड़ मंडल अध्यक्ष रीना शर्मा आदि सैकड़ों महिलाएँ उपस्थित रही। उक्त जानकारी जिला मीडिया सह प्रभारी प्रणेश प्रताप सिंह ने दिया ।