छावनी। पुलिस ने बीते सोमवार मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे मानक बाबा हाइटेक द्वारा डीजे साउंड बजाते पाये जाने पर ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत शंकरपुर गांव निवासी अमित कुमार निषाद पुत्र श्रीराम के खिलाफ कार्यवाही करते हुए डीसीएम वाहन संख्या यू पी 51बीटी 2268 पर बांधे पाये गये आठ साउण्ड, एक मिक्सर, पांच मशीन, दो जनरेटर, 44ट्यूटर, दो स्टेबलाइजर, चार डीजे लाइट, दो एफएम माइक को कब्जे में लेते हुए वाहन को सीज कर दिया। थानाध्यक्ष छावनी नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि बीते 23/24की रात तेज आवाज में डीजे बजाने से लोगों को हो रही परेशानी की सूचना पर पुलिस बल द्वारा पहुँच कर मामले में कार्यवाही की गयी है। इस दौरान थानाध्यक्ष छावनी के अलावा चौकी प्रभारी विक्रमजोत चंद्रकांत पाण्डेय, हेड कांस्टेबल विक्रांत, कमलेश यादव, प्रहलाद यादव व कांस्टेबल राजू गुप्ता मौजूद रहे।
ध्वनि प्रदूषण अधिनियम वाहन सहित डीजे पर कार्यवाही