मिर्जापुर। प्रयागराज अलोपी बाग सरदार पटेल सेवा संस्थान में संगठनात्मक बैठक में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि कार्यकर्ता ही कांग्रेस पार्टी रीड की हड्डी हैं।श्री राय ने कहा उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था ध्वस्त है।बीजेपी की केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश की सरकार जनता को ठगने का काम किया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता संघर्ष करेगा 2024 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी
सम्मेलन उपस्थित पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक भगवती चौधरी ,पूर्व विधायक अनुग्रह नारायन सिंह , प्रमोद पांडे, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जिला पंचायत शिव शंकर चौबे, पीसीसी सदस्य एवं मीडिया छोटे खान, भुपेन्द्र शुक्ला, आनंद मिश्रा, ,नरेंद्र ठाकुर व आदि लोग मौजूद रहें।