• Wed. Oct 7th, 2026

‘बुंदेलखंड के महाकुंभ’ की तैयारियों का पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया निरीक्षण

ByVikas Kumar

Feb 13, 2024

मध्यप्रदेश।बागेश्वर धाम पर होने वाले “बुंदेलखंड के महाकुंभ” को लेकर आज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यानी बागेश्वर धाम सरकार ने कार्यक्रम स्थल पर जा कर निरीक्षण किया।इस कार्यक्रम में आने वाले दिनों में लाखों की संख्या में देश के कोने-कोने से और विदेशों से भी लाखो की संख्या में भक्त आने वाले हैं।जिसको लेकर बागेश्वर धाम सरकार ने आज कथा स्थल,यज्ञ शाला स्थल ,अन्नपूर्णा स्थल आदि स्थलों का स्वयं पैदल चलकर व इलेक्ट्रिक वाहन से निरीक्षण किया।और सभी कार्यों के प्रभारी से चर्चा की कौन सा काम कितना पूर्ण हुआ और कितना बकाया है,और उन्हें कार्यक्रम से संबंधित सभी को दिशा निर्देश दिया।इस दौरान उन्होंने सभी को विशेष रूप से स्वच्छता को लेकर कहा कि जो भी पेय जल की पानी टंकी हो उन्हे साफ सुथरा किया जाना चाहिए और पर्याप्त जगहों पर व्यवस्था होनी चाहिए।यज्ञशाला का भी निरीक्षण किया,और अन्नपूर्णा स्थल पर पहुंचकर देखा,और कहा की किसी भी श्रद्धालू को प्रसाद ग्रहण करते में कोई समस्या न हो…जिसको लेकर उन्होंने प्रभारी को निर्देश भी,दिए पूज्य गुरुदेव ने पूरे कथा स्थल का निरीक्षण किया जिसमे कथा मंच,पंडाल,ग्रीन रूम लाईट,सहित सभी व्यवस्था देखी क्योंकि कथा पंडाल में 14 फरवरी से पूज्य गुरुदेव की ही कथा का आयोजन किया जाएगा,कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया इस दौरान उनके साथ बागेश्वर धाम विशाल महाकुंभ के कार्यों के प्रभारी मौजूद रहे, पूज्य गुरुदेव ने सभी को निर्देश दिए की काम में तेजी लाय, और आनेवाले किसी भी श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए,इस बार बुंदेलखंड महाकाकुंभ में शामिल होने वाले भक्तों को ज्यादा पैदल नही चलना पड़ेगा,क्योंकि कार्यक्रम स्थल से मात्र 500 मीटर की दूरी पर ही 40 एकड़ जमीन पर पार्किग की व्यवस्था की गई है। और न ही जाम का सामना करना पड़ेगा,क्योंकि पूरे एनएच 39 से ग्राम गढ़ा गांव तक 40 फिट चौड़ी डामर रोड प्रधानमंत्री ग्राम सड़क,और गांव के बाहर से बागेश्वर धाम मंदिर,और कार्यक्रम स्थल तक 50 चौड़ी सड़क का निर्माण कराया गया है। मंदिर के परिक्रमा और मंदिर परिसर 40 – 50 फिट चौड़ी आरसीसी का निर्माण कराया गया है।जिससे भक्तों को परिक्रमा, मंदिर तक पहुंचने में कोई समस्या नहीं होगी।

Leave a Reply