• Wed. Oct 7th, 2026

महराजगंज जिला चिकित्सालय से पुलिस ने किया 13 दलालों को गिरफ्तार

उमेश तिवारी

महराजगंज। में दबंगयी व धोखाधड़ी कर आम जनता का उत्पीड़न व दोहन करने वाले दलालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए थाना सदर कोतवाली पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर संलिप्त व नामजद 13 व्यक्तियों को विधिक कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है।

बताते चलें कि एक पीड़ित मरीज ने जिलाधिकारी महराजगंज को एक प्रार्थना पत्र देकर यह बताया कि जिला चिकित्सालय में पर्ची बनवा कर जब वह सम्बन्धित डाक्टर से जांच व सलाह हेतु मिलने जा रहा था तो अस्पताल में ही प्राइवेट अस्पताल के एजेन्ट जो पहले से मौजूद थे उनके द्वारा मुझे रोक लिया गया तथा बेहतर इलाज का लालच देकर कम से कम व्यय (खर्चा) में इलाज कराने हेतु दबाव बनाने लगे । जब प्रार्थी द्वारा उन्हें इलाज कराने से मना किया गया तो उसे यह कहकर दबाव बनाया गया कि सरकारी अस्पताल में में उपलब्ध होने वाली दवाएं निस्प्रभावी व दोयम दर्जे की होती है जिससे बिमारी में किसी प्रकार का लाभ नही होता है और एजेन्टों द्वारा उसे प्राइवेट पैथालोजी में जांच कराकर विदेशी ब्रान्ड की दवांए कम पैसे में उपलब्ध कराने के लिए बहकाया परन्तु जब प्रार्थी ने उनकी किसी भी प्रकार की बात नही सुनी तो एजेन्टों द्वारा अनावश्यक रुप से प्रार्थी से कमीशन मांगा गया । प्रार्थी जब कमीशन देने से मना कर दिया और इसकी शिकायत जब सीएमओ तथा जिलाधिकारी महोदय से कहने की कही तो एजेन्टों द्वारा उसे मारने पीटने की धमकी दी गई ।उपरोक्त प्रकरण को जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने तत्काल संज्ञान में लिया और पुलिस अधीक्षक को टीम लगाकर जांच हेतु अवगत कराया। जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक महराजगंज डाक्टर कौस्तुभ द्वारा थाना कोतवाली को तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया ।

इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा रंजीत पुत्र अशोक प्रसाद उम्र करीब 22 वर्ष निवासी इमिलिया थाना कोतवाली जनपद महराजगंज, सोनू भारती पुत्र अवधेश भारती उम्र 32 वर्ष निवासी बारात गाड़ा थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज,शिवनाथ पुत्र बंसत प्रजापति उम्र 31 वर्ष निवासी चौपरिया थाना कोतवाली जनपद महराजगंज,मनीष विश्वकर्मा पुत्र सुग्रीव विश्वकर्मा उम्र 29 वर्ष निवासी चौपरिया थाना कोतवाली जनपद महराजगंज,राजेश यादव पुत्र राजकुमार उम्र 26 वर्ष निवासी बड़हरा रानी थाना कोतवाली जनपद महराजगंज, सतीश पुत्र कोईल वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी रूधौली भावचक थाना कोतवाली जनपद महराजगंज, प्रिंस पाण्डेय पुत्र विनोद पाण्डेय उम्र 24 वर्ष निवासी चौपरिया थाना कोतवाली जनपद महराजगंज, विनेश कुमार गुप्ता पुत्र सूर्यनाथ शर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी सिसवनिया थाना कोतवाली जनपद महराजगंज,गणेश पुत्र विश्वनाथ पटेल उम्र 23 वर्ष निवासी पकड़ियार खुर्द थाना चौक बाजार जनपद महराजगंज, रोहिक कुमार कन्नौजिया पुत्र स्व0 जीऊत कन्नौजिया उम्र 28 व्रष बड़हरा रानी थाना कोतवाली जनपद महराजगंज,अजय (अनूप ) पुत्र विरेन्द्र उम्र 25 वर्ष निवासी मुंडेरी थाना कोठीभार जनपद महराजगंज, चन्दन शर्मा पुत्र राम बेलास शर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी बरवा खुर्द थाना घुघली जनपद महराजगंज और सोनू विश्वकर्मा पुत्र सुरेश विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी पकड़ी विशुनपुर थाना घुघली जनपद महराजगंज के विरुद्ध मु0अ0सं0 529/2023 धारा419/420/384/504/506 भादवि में पंजीकृत अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है । नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही हैं‌।

Leave a Reply