अयोध्या। पूर्व आयोजित राम वन गमन पथ पर पद यात्रा जो दो अक्टूबर को अयोध्या से चलकर दो सप्ताह में चित्रकूटधाम तक की यात्रा सभी संत एवं सम्मानित अधिकारी कर्मचारी यात्रा में भाग लेने की जानकारी देते हुए वेद प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि दो अक्टूबर को श्री राम जन्मभूमि से यात्रा प्रस्थान करके सुल्तानपुर सीता कुंड तक पहुंंचने की तैयारी के लिए रास्ते में पढ़ने वाले पड़ाव एवं विश्राम स्थलों की व्यवस्था को सुलभ बनाने की जिम्मेदारी वेद प्रकाश द्विवेदी के जिम्मेदारी होने पर यात्रा में चलने वाले भक्त जन जो पूर्ण रूप से धार्मिक और आध्यात्मिक है।
यात्रा की तैयारी में निकले वेद प्रकाश द्विवेदी द्वारा शुक्रवार की देर शाम नंदीग्राम भारत कुंड में प्राचीन मंदिर के अधिकारी अरविंद तिवारी , अरुण तिवारी, उत्तम तिवारी , राजेश तिवारी , श्रवण दुबे , रवि दुबे आदि लोगों के साथ बैठक करके यात्रा के बीच पड़ने वाले पड़ाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसमें सूर्य कुंड यात्रा के पहुंचने पर रवी दूबे भारत कुंड अरविंद तिवारी तथा खजुराहट के पड़ाव स्थल की जिम्मेदारी उत्तम तिवारी राजेश तिवारी , अरुण दुबे , को सौपते हुए कूरेभार में विद्या मंदिर से होकर सीता कुण्ड से गंतव्य की तरफ प्रस्थान करना बताया है।
अयोध्या से सुल्तानपुर तक यात्रा में किसी तरह की परेशानी भक्तों को न होने का विचार व्यक्त करते हुए वेद प्रकाश द्विवेदी अपने सहयोगी साथियों को जिम्मेदारी सौपते हुए निश्चयता व्यक्त किया है।