• Wed. Aug 26th, 2026

संजय सिंह की गिरफ्तारी गैर -संवैधानिक, बिना समन के साजिशन किया गया गिरफ्तार : सुनील कुमार पांडे एडवोकेट प्रदेश सचिव काशी प्रांत उत्तर प्रदेश

ByJyoti Nishad

Oct 17, 2023

मखौड़ा संदेश मीरजापुर संवाददाता।

मिर्जापुर। आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह द्वारा जेल में लिखें जनता के नाम संदेश को कार्यकर्त्ता पम्पलेट्स के जरिये घर-घर पहुँचाएंगे. संजय सिंह अपने जेल पत्र से जनता को अवगत कराएंगे कि मोदी सरकार ने उन्हें क्यों गिरफ्तार किया है ? जेल पत्र में उल्लेख है कि हमारा गुनाह सिर्फ इतना है कि जनता की आवाज को अपनी आवाज दी मोदी अडानी के भ्रष्टाचार की पोल खोली l किसान, नौजवान, कर्मचारी, दलित, वँचित, शोषित हर वर्ग के लोगों की आवाज को सड़क से सदन तक बेखौफ़ होकर उठाया और आख़री सांस तक आगे भी उठाता रहूँगा l

प्रदेश अध्यक्ष श्रम प्रकोष्ठ अंजनी कुमार मिश्रा ने प्रेसवार्ता कर ये जानकारी दी उन्होंने कहा संजय सिंह की गिरफ्तारी गैर – संवैधानिक है। बिना समन के साजिशन उन्हें गिरफ्तार किया गया है 2024 में मोदी इंडिया गठबंधन से चुनाव हार रहे हैं। इसी बौखलाहट में इंडिया की मजबूत आवाज संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है ED भाजपा के दबाव में काम कर रही है इसलिए सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार करने से पहले समन तक नहीं भेजा गया भाजपा की फ़ितरत रही है जहां जनता वोट नहीं दे रही वहां विपक्ष के नेताओं को ED से गिरफ्तार करा लो संजय सिंह लगातार मोदी अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ते रहे और उन्होंने अडानी के घोटाले के साक्ष्य ED के सामने प्रस्तुत करें लेकिन ED ने अडानी के खिलाफ कार्रवाई न करते हुए मोदी के दबाव में आकर संजय सिंह को ही गिरफ्तार करवा दिया।

आम आदमी पार्टी मिर्जापुर के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा सांसद संजय सिंह के खिलाफ यह मामला फर्जी, बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है हम लोग इससे डरने वाले नहीं है संजय सिंह की फर्जी गिरफ्तारी को लेकर कार्यकर्ताओं और जनता में भारी गुस्सा है जगह-जगह आंदोलन, प्रदर्शन किये जा रहे हैं पूरा देश सांसद संजय सिंह के साथ खड़ा है मोदी की तानाशाही से डरने वाले नहीं है इस तानाशाही के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी l

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी काशी प्रांत के प्रदेश सचिव सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि तथाकथित शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्त ने 14 बार ईडी को बयान दिए लेकिन उन बयानों में कभी संजय सिंह का नाम नही लिया संजय सिंह को गिरफ्तार करने के मकसद से अचानक अभियुक्त से जबरन सांसद संजय सिंह के खिलाफ बयान दिलवाया गया, 12 घंटे चली ईडी की रेड मे संजय सिंह के घर से कुछ नहीं मिला बिना सबूत के ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से दिलीप सिंह गहरवार एडवोकेट जिला महासचिव, परशुराम यादव जिला उपाध्यक्ष, रामबाबू यादव अध्यक्ष विधानसभा नगर, रमेश कुमार गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, सत्यम त्रिपाठी जिला अध्यक्ष यूथ विंग, राकेश उपाध्याय प्रमोद कुमार इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply