• Sat. Oct 10th, 2026

शालिनी सिन्हा को मिला “शक्ति स्वरूपा” सम्मान

ByJyoti Nishad

Oct 14, 2023

मिर्जापुर। शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में मिशन शक्ति के तहत आयोजित गोष्ठी में समाज कल्याण पर्यवेक्षक शालिनी सिन्हा को मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वी. एस. द्वारा अंगवस्त्रम, स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर “शक्ति स्वरूपा” सम्मान से सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य हो कि शालिनी सिन्हा जनपद के प्रमुख समाजसेवी डॉ. शक्ति श्रीवास्तव की धर्मपत्नी हैं, जो खुद भी सामाजिक कार्यों में संलग्न रहती हैं। सिन्हा को यह सम्मान मिलने से कायस्थ समाज में हर्ष व्याप्त है।

Leave a Reply