मीरजापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर मनाई गई। इस अवसर पर नेताओ व पदाधिकारियों ने उनके चित्रो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि दिया गया। इस अवसर पर लोगो ने संकल्प लिया की गांधी जी ने हमेशा सत्य और अहिंसा के रास्ते पर लोगों को चलने के लिए संदेश दिया। उन्होंने सभी धर्मों को एक समान मानने, सभी भाषाओं का सम्मान करने, पुरुषों और महिलाओं को बराबर दर्जा देने, अगड़े, पिछड़े और दलितों के बीच की खाई पाटने पर जोर दिया था। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पदचिन्हो पर चलकर उनके संदेश को जन-जन तक पहुॅचाने का संकल्प लिया गया।

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, अशोक यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, जवाहर लाल मौर्या, आदर्श यादव, राजेश भारती, सत्यप्रकाश यादव, झल्लू यादव, सोनू यादव, परवीन बानो, ओमप्रकाश सोनकर, अनीस खान, श्यामबाबू सोनकर, नागेन्द्र तिवारी, सूरज यादव, दीपक मौर्या, दुर्गा प्रसाद सिंह, जयमंगल यादव, आयुष यादव, रवि यादव, श्यामअचल यादव, जमाल अहमद, रामजी यादव, शिवकुमार यादव, नवीन यादव आदि मौजूद रहे। व छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की सपा ने की तैयारी मीरजापुर सपा छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा को आगमन को लेकर छात्रसंघ के पदाधिकारियों व छात्रनेताओं की बैठक पार्टी के जिला कार्यालय लोयिहाट्रस्ट में जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने छात्रसंघ के पदाधिकारियों व छात्रनेताओ से कहा कि छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष का 4 अक्टूबर को जनपद में आगमन हो रहा है। उनके आगमन की तैयारी आपलोग युद्व स्तर पर करे। प्रदेश अध्यक्ष पार्टी कार्यालय में प्रदेश की बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था छात्रसंघ चुनाव को लेकर अपनी हुंकार भरेंगे। कहा कि जगह-जगह उनका स्वागत कर हौसला आफजाई करेंगे।
बैठक में दीपक मौर्या, नवीन यादव, जयमंगल यादव, श्यामअचल यादव, सूरज यादव, आयुष यादव आदि मौजूद रहे।