• Tue. Oct 6th, 2026

किशुनपुर पहुॅचा सपा प्रतिनिधिमण्डल प्रधान का आरोप नोटिस देकर किया जा रहा परेशान

ByJyoti Nishad

Oct 15, 2023

मीरजापुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के निर्देश पर पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल छानबे विकास खण्ड के गाॅव किशुनपुर में जाकर ग्राम प्रधान रमाशंकर बिन्द से मिला। इस मौके पर ग्राम प्रधान ने बताया कि तत्कालीन जिलाधिकारी कार्यालस से उसे नोटिस जारी किया गया था। जिसे समय रहते मैने जिलाधिकारी को जबाव दे दिया था। उन्होने मेरे कार्य को क्लीनचित दे दिया था। उनके स्थानान्तरण के बाद मुझे फिर नोटिस देकर परेशान किया जा रहा हैं इस वक्त मेरा खाता सीज कर दिया गया है। जिसके कारण गाॅव का विकास कार्य अवरूद्व है। बताया कि मेरे प्रकरण को उच्च न्यायालय इलाहाबाद में वाद दाखिल किया गया हैं।मामला न्यायालय में विचाराधीन है। प्रतिनिधिमण्डल मे जिला उपाध्यक्ष रामगोपाल बिन्द, जिला सचिव मो0 शहनवाज खान, जैनेन्द्र सिंह, शिवनारायण बिन्द, सुशील सिंह, ब्लाक अध्यक्ष छानबे संग्राम बिन्द, ब्लाक अध्यक्ष छानबे आंशिक अशोक यादव, बबलू शुक्ला, राजेन्द्र बिन्द, रंगलाल यादव आदि शामिल थे।

Leave a Reply