• Sat. Oct 10th, 2026

राष्ट्रीय डाक सप्ताह में प्रधान डाकघर में स्पेशल काउंटर

ByJyoti Nishad

Oct 10, 2023

अयोध्या। माई स्टैम्प से पल को बनाये यादगार डाक टिकटों के संग्रह से सामान्य ज्ञान होगा। विकसित अवध इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने अयोध्या प्रधान डाकघर में डाकघर के कार्य व्यवहार के बारे में जानकारी लिया। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतर्गत वित्तीय सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर डाक कर्मी प्रधान डाकघर में उत्साह पूर्वक ग्राहकों को गुलाब के फूल भेंट करते नजर आये तो दूसरी ओर डाकघर के बाहर स्पेशल काउंटर बनाकर ग्राहकों को योजनाओं से रूबरू भी कराते रहे ।

इसके साथ अवध इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने अयोध्या प्रधान डाकघर में डाकघर के कार्य व्यवहार के बारे में जानकारी लेने के उद्देश्य से शैक्षिक भ्रमण किया । मण्डल के प्रवर अधीक्षक डाकघर एच के यादव के निर्देश पर भ्रमण करने आये छात्रों को सबसे पहले प्रधान डाकघर के लेटर बाक्स के बारे में जानकारी दिया। छात्रों को डाकघर के पोस्टमैन, स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, बचत करने की आदतों के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के बारे में बताया गया। इसके बाद सभी छात्रों की मुलाकात मण्डल के प्रवर अधीक्षक डाकघर एच के यादव से कराया इस अवसर पर श्री यादव ने छात्रों से मुलाकात करते हुए बच्चों को देश का भविष्य बताया और डाकघर में रुचि रखने के लिए फिलेटली खाता खोलने को कहा और जिसमे रूचि रखने पर किसी भी विषय में डाक टिकटों का संग्रह कर सकते है इससे उनका सामान्य ज्ञान भी विकसित होगा।

श्री यादव ने विद्यार्थियों को उपहार भी भेंट किया। सीनियर पोस्टमास्टर राजेन्द्र सिंह ने डाकघर में उपलब्ध फिलेटली के आकर्षक डाक टिकटों से रूबरू करवाया साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अयोध्या प्रधान डाकघर में माई स्टैम्प की सुविधा उपलब्ध है इस सुविधा में अपने पल को और बेहतरीन एवं यादगार बनाने के लिए माई स्टैम्प बनवाये, जन्मदिन तथा शादी के सालगिरह अवसर को माई स्टैम्प के साथ यादगार बनाया जा सकता है जिसमे कोई भी व्यक्ति अपने फोटो का डाक टिकट बनवा सकता है ।

Leave a Reply