• Wed. Aug 26th, 2026

दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए, हरियाणा के फरीदाबाद में था केंद्र

दिल्ली। एनसीआर सहित आसपास के इलाकों में अभी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जोर के झटके लगते देख लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यह झटके दिल्ली नोएडा फरीदाबाद गुरुग्राम गाजियाबाद सहित आसपास के शहरों में महसूस किए हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब राजस्थान में भी लोगों को भूकंप के झटके लगे हैं।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप की तीव्रता 3.1 थी। भूकंप के झटके शाम 4 बजकर 8 मिनट पर महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र हरियाणा का फरीदाबाद बताया जा रहा है। रविवार को छुट्टी होने की वजह से लोग अपने घरों में ही थे, लेकिन जैसे ही धरती हिली, लोग बाहर की ओर भागे।

इससे पहले 3 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके लगे थे। भूकंप की तीव्रता इतनी जोरदार थी कि लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए। हालांकि भूकंप में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं हैं।

Leave a Reply