• Sat. Oct 10th, 2026

उप निरीक्षक सोनौली ने बच्चों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर किया सम्मानित

ByJyoti Nishad

Oct 6, 2023

उमेश तिवारी

महराजगंज। ब्लॉसम प्लेवे एंड द स्कूल सोनौली में बीते 02 अक्टूबर (गांधी जयंती) को स्वच्छ भारत मिशन के तहत आज स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और इसके अंतर्गत पेंटिंग कंपटीशन, फैंसी ड्रेस कंपटीशन, और निबन्ध लेखन कंपटीशन का आयोजन भी किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को आज सोनौली चौकी के उप निरीक्षक अंकित कुमार सिंह ने प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरण किया और साथ ही बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने अपने संबोधन में जीवन में स्वच्छता की शुरुआत अपने घर गली मोहल्ले से करने की बच्चों को सलाह दी उक्त अवसर पर प्रबंधक सनी गुप्ता ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की विद्यालय परिवार हमेशा इस तरह के कार्यक्रम संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है जिससे बच्चों का संपूर्ण शारीरिक, मानसिक और व्यवहारिक विकास अच्छे तरीके से हो सके।

इस अवसर पर कांस्टेबल मनीष कुमार सिंह, शिक्षिकाएं अंकिता अग्रहरि, रंजनी गौड़, माही शाह, ममता विश्वकर्मा, अंजलि सहानी, श्वेता धवल, रितु मद्धेशिया और मनीषा निषाद उपस्थित रहीं। साथ ही नगर के ही प्रबुद्ध जनों में समाजसेवी विकास मिश्रा, सबरे आलम कुरैशी, सोहन लाल अग्रहरि, सूरज जायसवाल सहित पुरस्कार प्राप्त बच्चों के अभिभावक और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply