• Sat. Aug 22nd, 2026

संभागीय परिवहन कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती

ByJyoti Nishad

Oct 3, 2023

अयोध्या । राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जयंती के 154वें समारोह के उपलक्ष्य में संभागीय परिवहन कार्यालय अयोध्या के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ प्रतिभाग किया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रशासन सुश्री ऋतु सिंह द्वारा गाँधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन आरपी सिंह द्वारा पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर संभागीय परिवहन अधिकारी सुश्री ऋतु सिंह ने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए महात्मा गाँधी जी के जीवन मूल्यों, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान एवं विचारधारा पर प्रकाश डाला। सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह, अस्तेय, अंत्योदय, महिलाओं को स्वतंत्रता संग्राम में प्रभावी रूप से शामिल करने और महिला अधिकारों को दिलानें में उनके विचारों का योगदान एवं पंचायतीराज का महत्व आदि पर प्रकाश डाला गया।

महात्मा गाँधी जी ने ग्राम स्वराज की अवधारणां देते हुए गांवों को आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया था। इसी कड़ी में वर्तमान में मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिवहन विभाग व परिवहन निगम सभी गांवों को शहरों से सुलभ सार्वजनिक परिवहन सेवा के माध्यम से जोड़ने का प्रयास कर रही है। जिसके अंतर्गत एक वृहद सर्वेक्षण परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम के संयुक्त प्रयास से प्रारंभ किया जा रहा है ताकि प्रत्येक गांव को शहरों से जोड़ा जा सके। इस संबंध में जन सामान्य से भी सुझाव और फीडबैक अपेक्षित है। गाँधी जयंती समारोह में बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे जिनके द्वारा भी विचार व्यक्त किये गये।

Leave a Reply