• Sat. Aug 22nd, 2026

अपना (दल) एस की समस्त विधानसभा की मासिक बैठक हुई संपन्न

ByJyoti Nishad

Oct 11, 2023

मिर्जापुर। जनपद में मंगलवार को अपना दल (एस) की जिला के समस्त विधानसभा की मासिक बैठक आहूत की गई। बैठक प्रारंभ करने से पहले महापुरुषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत हुई। बैठक में पार्टी के मुख्य एजेंडा में पार्टी की नीतियों पर विचार विमर्श एवं अनुशासन पर जोर दिया गया। मंत्री के द्वारा कराए गए जन सहयोगी कार्यों को जन जन तक पहुंचाना। आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया। समस्त विधानसभा में विशिष्ट एवं सम्मानित लोगों से मुलाकात करने के लिए कहा गया, व जोन, सेक्टर एवं बुथ की समीक्षा की गई। मुख्य वक्ताओं द्वारा सभी कार्यकर्ताओं से कहा गया कि अपने-अपने बूथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा जनसंपर्क करें पार्टी की विशेषता व नीतियों के बारे में नए सदस्यों के बताने का काम करें। अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मिर्जापुर की सांसद व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के द्वारा जनपद के विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह वर्धन किया गया। 17 अक्टूबर को अपना दल पार्टी के संस्थापक यश: कायी डॉ सोनेलाल पटेल के परीनिर्वाण दिवस का आयोजन जनपद प्रतापगढ़ एवं स्थापना दिवस का आयोजन जनपद अयोध्या में दिनांक 4 नवंबर की तैयारी एवं संख्या बल पर प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद ने अपने उद्बोधन में संबोधित कर अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आग्रह किया। जिला अध्यक्ष बिंद ने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को यह ध्यान देने की जरूरत है की जिस विधानसभा में निवास करते हैं। अपने वोटिंग बूथ का बूथ के अध्यक्ष से संपर्क कर बूथ की समीक्षा करते हुए उसे मजबूत बनाने का काम करें।

नगर विधानसभा बैठक का स्थान गिरधर का चौराहा, मृत्युंजय हॉस्पिटल के सामने ज्ञानेश्वर के मकान में बैठक के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव ज्ञानचंद कनौजिया उपस्थित रहें। अध्यक्षता नगर विधानसभा अध्यक्ष विजय शंकर केशरी ने की। बैठक के दौरान जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान, विधानसभा सचिव रामआसरे शर्मा, रेनू भरतीया, अर्चना अग्रहरि, नमिता केसरवानी, पिंकी सिंह, शशि कला, मनु प्रियदर्शनी, शिल्पी विश्वकर्मा, रीता सिंह, शांति विश्वकर्मा, सतीश सिंह, आदि उपस्थित थे। मझवां विधानसभा बरकच्छा में बूथ अध्यक्ष जयप्रकाश मौर्य के आवास पर किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राधेश्याम पटेल ने की। बैठक के दौरान राहुल ओझा, अनिल कुमार मौर्या, अशोक भारती, अजय कुमार पाठक, अमरनाथ, राजकुमार सोनकर, रामबली, धर्मेंद्र शिव कुमार, आनंद कुमार तिवारी, सर्वेश कुमार, राजेश पाल, नीरज कुमार प्रजापति, विजय कुमार प्रजापति आदि उपस्थित थे। चुनार विधानसभा में शिव शंकरी धाम अक्कू का ढाबा पर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अनिल सिंह पटेल विशिष्ट अथिति वरिष्ठ नेता पप्पू पटेल उपस्थित रहें। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष धनंजय सिंह पटेल ने की। संसद प्रतिनिधि अमूल्य पटेल बैठक के दौरान मुन्नी लाल, कमलेश पटेल, हृदयनरायण सिंह आदि उपस्थित थे। छानबें विधानसभा में छानबें विधायक कार्यालय पर जिसमें मुख्य राष्ट्रीय महासचिव किसान मंच रमाकांत पटेल विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष चिकित्सा मंच डॉक्टर एसपी पटेल उपस्थित रहे बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष तुलसीदास पाल ने की। बैठक के दौरान श्रवण कुमार कोल, राजनाथ मौर्या, मंजू देवी, विनय कोल आदि उपस्थित थे। मड़िहान विधानसभा में इमिलीया चट्टी ज़ोन के बारात घर पर आहूत की गई।बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव पंचायत मंच राजेंद्र सिंह पटेल (टोपी) उपस्थित रहे बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष गिरीश चंद्र पटेल ने की। बैठक के दौरान कैलाश सोनकर, रमेश पटेल, अरुणेश कुमार सिंह, पप्पू विश्वकर्मा, रवि प्रताप सिंह, मंगरू सिंह पटेल, नीलेश पटेल, योगेंद्र सिंह पटेल, जय कुमार पटेल, सुरेंद्र कुमार लुकलुक, मनीष कुमार सिंह, सदानंद सिंह, कैलाश यादव, राम बली पटेल,रामरतन, चंद्रमा पटेल, इंद्रजीत सिंह पटेल आदि लोग उपस्थित थें।

Leave a Reply