• Wed. Oct 7th, 2026

अपना (दल) एस की समस्त विधानसभा की मासिक बैठक हुई संपन्न

विकास तिवारी

मिर्जापुर। रविवार को अपना दल (एस) की जिला के समस्त विधानसभा की मासिक बैठक आहूत की गई। बैठक प्रारंभ करने से पहले महापुरुषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत हुई। बैठक में पार्टी के मुख्य एजेंडा में पार्टी की नीतियों पर भी विचार विमर्श एवं अनुशासन पर जोर दिया गया, माननीय मंत्री जी के द्वारा कराए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाना, आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया, समस्त विधानसभा में विशिष्ट एवं सम्मानित लोगों से मुलाकात करने के लिए कहा गया, व जोन, सेक्टर एवं बुथ की समीक्षा की गई।

सभी कार्यकर्ताओं से कहा गया कि अपने-अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा जनसंपर्क कर पार्टी की विशेषता व नीतियों ‌को बताएं‌ एवं माननीय अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मिर्जापुर की लोकप्रिय सांसद व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी के उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह वर्धन किया गया।

नगर विधानसभा बैठक का स्थान पुरजागीर कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर विधानसभा उपाध्यक्ष सूरज सोनी ने की। बैठक के दौरान जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पटेल, विधानसभा सचिव रामआसरे शर्मा, जोन अध्यक्ष रतन पटेल, उमाशंकर सोनी, बिरजन यादव आदि उपस्थित थे।

मझवां विधानसभा में रानी चौकिया प्राथमिक विद्यालय पर किया गया। इसमें मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल। कार्यक्रम में विधानसभा सचिव परमेश्वर पटेल, विधानसभा सचिव शंभू नाथ गुप्ता, विधानसभा सचिव हीरामणि पाल, जोन अध्यक्ष मनोज बिंद, जोन अध्यक्ष शिवपूजन सिंह पटेल, जोन अध्यक्ष राजेश मौर्य, जोन उपाध्यक्ष राजकुमार पाल, सेक्टर अध्यक्ष चंद्रेश बिंद, विधानसभा अध्यक्ष श्रमिक मंच विनोद बिंद, रामदास मौर्य जयशंकर गुप्ता विशाल प्रजापति आदि उपस्थित थे।

चुनार विधानसभा में शिव शंकरी धाम अक्कू का ढाबा किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अनिल सिंह पटेल। इस कार्यक्रम में डॉ आर के पटेल, वरिष्ठ नेता पप्पू पटेल, अमूल्य पटेल, आलोक पटेल, पवनेश पटेल, कमलेश पटेल, मुकेश पटेल, विकास सिंह, मनीष सिंह पटेल, अजय पटेल, रवि शंकर भाई पटेल, आशीष सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष धनंजय सिंह पटेल ने की।

छानबे विधानसभा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव छात्र मंच दिलीप पटेल। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष तुलसीदास पाल ने की। राजाराम पाल इसमें, जिला सचिव राजाराम पाल, सुशील पटेल,इंदू पटेल,जनार्दन कोल,महेश सोनकर,ज्ञान शंकर पाल,समसुदीन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply