• Sat. Aug 22nd, 2026

ताड़का वध व विश्वामित्र की यज्ञ की रक्षा का मंचन देख हर्षित हुये दर्शक

ByJyoti Nishad

Oct 18, 2023

विक्रमजोत। विकास क्षेत्र के नियामतपुर व रानीपुर बस्थनवां गांव में चल रही रामलीला के तीसरे दिन बुधवार को कलाकारों ने राम जन्म से लेकर ताड़का वध के मंचन से दर्शकों का मन मोह लिया । तीसरे दिन नियामतपुर गांव में रामलीला की शुरुवात रामलीला कमेटी के प्रबंधक डा राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी ने भगवान राम की आरती उतार कर करायी ।अपने सम्बोधन में कहा कि राम लीला से राम चरित्र के दर्शन कर लोगो को सीख लेनी चाहिये। रामलीला में राम, भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न चारों भाई बड़े होते हैं और गुरु वशिष्ठ के यहां शिक्षा दीक्षा ग्रहण करते हैं तदुपरांत वापस अयोध्या पहुंचते हैं जहां पर राजा दशरथ से अपने यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को ब्रह्म ऋषि विश्वामित्र अपने साथ ले जाते हैं। रास्ते में उनका ताड़क वन में ताड़का नामक राक्षसी से सामना होता है । जहां पर वे युद्ध में ताड़का का वध करते हैं।कलाकारों में परशुराम मौर्य ने दशरथ, मान सिंह ने राम, राम अशीष ने वशिष्ठ, राजेश पाल ने विश्वामित्र व बच्चू लाल यादव ने ताड़का का जीवंत अभिनय कर दर्शकों का मन मोह लिया।

रामलीला के दौरान मनोज कुमार सिंह, श्याम शंकर पाल, महेंद्र पाण्डेय, हिमांशु सिंह रानु मौजूद रहे। इसी क्रम में रानीपुर बस्थनवां में रामलीला की शुरुआत आयोजक बलराम चौहान ने राम दरबार की आरती कर करायी।रामलीला में चारों भाइयों की शिक्षा, विश्वामित्र मित्र के साथ वन गमन, ताड़का, मरीच जैसे असुरों के वध सहित प्रसंगों का मंचन किया गया।कलाकारों का अभिनय देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। इस मौके पर आयोजन समिति के महेश चौहान, श्याम सुन्दर, अरविंद मिश्र, सरजू प्रसाद यादव सहित दर्शक मौजूद रहे।

Leave a Reply