• Wed. Aug 26th, 2026

नाबालिक लड़की को अपहृत करने वाला युवक‌ चढ़ा नौतनवां पुलिस के हत्थे, लड़की बरामद, युवक भेजा गया जेल

उमेश तिवारी 

महराजगंज। के नौतनवां पुलिस ने अपहृत की गई एक नाबालिग लड़की के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने लड़की को भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक बीते 8 अक्टूबर को एक नाबालिक लड़की के पिता ने नौतनवां पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक युवक हमारे लड़की को अपहृत कर कहीं लेकर चला गया है।

उक्त सूचना पर नौतनवां पुलिस ने उसी समय सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश में जुट गई।

सोमवार को नौतनवां थाना क्षेत्र के बगहा मोड़ के पास पुलिस ने उक्त युवक को दबोच लिया और उसके निशानदेही पर लड़की को भी बरामद कर लिया।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नौतनवां मनोज कुमार राय ने बताया कि आरोपी अजीज खान उर्फ लल्लू पुत्र शफीक खान निवासी वार्ड नंबर 14 सुकरौली थाना सोनौली को धारा 363 आईपीसी के तहत गिरफ्तार पर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply