मिर्जापुर। के. एस. पी. ट्रस्ट द्वारा भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की 44वीं पुण्यतिथि पर स्थानीय लोंहदी रोड स्थित “माधव कुंज” पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ शक्ति श्रीवास्तव तथा संचालन ट्रस्टी शिवम श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
लोकनायक जयप्रकाश जी के चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि वाणिज्य कर के अपार आयुक्त (से. नि.) संजय श्रीवास्तव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण जी देश के एक ऐसे महानायक थे, जिन्होंने भारतीय राजनीति को बुनियादी रुप से प्रभावित किया तथा राज्यसत्ता को सुधारने का बीड़ा उठाकर सक्रिय राजनीति में लिप्त रहते हुए भी व्यक्तिगत स्तर पर सदैव सत्ता सुख को ठुकराने का कार्य किया, जिससे उनमें सच्चे अर्थों में युग की सच्ची वाणी मुखरित हुई।
गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. शक्ति श्रीवास्तव ने हर्ष जताते हुए बताया की पिछले दिनों मिर्जापुर में ट्रस्ट की आयोजित राष्ट्रीय स्तर के “विशिष्ट न्यासी समागम” में किए गए “राष्ट्रीय सवर्ण आयोग” की मांग के पहले कड़ी में राजस्थान सरकार द्वारा राज्य में कायस्थ वर्ग की स्थिति आंकलन करने, प्रमाणिक सर्वे रिपोर्ट के आधार पर इस वर्ग को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने तथा पिछड़ेपन को दूर करने के उद्देश्य से “कायस्थ कल्याण बोर्ड” का गठन किया गया है, जल्द ही हम इसे अन्य राज्यों में भी गठित कराने का पुरजोर प्रयास करेंगे।
विचार गोष्ठी में उपस्थित मुख्य अतिथि सहित समस्त आगंतुक जनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन जुबिली इंटर कॉलेज के प्रवक्ता ट्रस्टी पंकज श्रीवास्तव द्वारा किया गया। गोष्ठी में उपस्थित ट्रस्टीगणों में मुख्य रूप से डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, श्रीश कुमार श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, अमिताभ श्रीवास्तव एवं करुणा निधान इत्यादि ट्रस्टीगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।