उमेश तिवारी
महराजगंज जनपद के सदर तहसील क्षेत्र के सेमरा राजा के हैदरगंज में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी एवं सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने संयुक्त रूप से आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया। नौनिहालों को अन्नप्राशन एवं गोदभराई की रस्म अदा की। पात्र लाभार्थियों में आयुष्मान भव कार्ड वितरित किया।
इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार से पहले की सरकारों ने गांव में चुनिंदा लोगों को आवास दिया था। भाजपा सरकार में चलाए जा रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक लाखों लोगों को पक्का मकान दे दिया गया है। यह योजना रूकने वाली नहीं है। देश के हर आवास विहीन तबके को आवास देना सरकार की जिम्मेदारी है। जिसे हमारी सरकार बखूबी निभा रही है। हमारी सरकार ने रसोई गैस की कीमतों में 200 रूपए की कमी कर हर तबके को मंहगाई से राहत दी है। बेरोजगारी दूर करने को लेकर भी भाजपा सरकार तेजी से काम कर रही है। शीघ्र ही भाजपा सरकार 75 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपेगी। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने भी सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर कुशवाहा, बाल विकास परियोजना अधिकारी, विजय प्रकाश चौधरी, ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील पटेल आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।