• Sat. Aug 22nd, 2026

रजिस्ट्रेशन के काम में देरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी : श्रम मंत्री

चंडीगढ़। पंजाब के श्रम मंत्री अनमोल गगन मान ने आज राज्य के निर्माण श्रमिकों की रजिस्ट्रेशन सम्बन्धी कार्य में तेज़ी लाने के हुक्म दिए हैं।

आज यहाँ श्रम विभाग के अधिकारियों की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये अनमोल गगन मान ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार राज्य के निर्माण श्रमिकों की भलाई हेतु वचनबद्ध है।

उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि रजिस्ट्रेशन सम्बन्धी कार्य में किसी भी किस्म की ढील बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने हुक्म दिए कि जिन अधिकारियों ने रजिस्ट्रेशन के काम और निर्माण श्रमिकों की तरफ से स्कीमों का लाभ लेने के लिए दिये आवेदनों के निपटारे में लापरवाही बरती है, उनके विरुद्ध प्रशासनिक कार्यवाही की जाये। उन्होंने विभाग के उच्च अधिकारियों को हिदायत कि रजिस्ट्रेशन सम्बन्धित कार्य का मूल्यांकन हर हफ़्ते किया जाये।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को हिदायत की कि राज्य सरकार की तरफ से निर्माण श्रमिकों के लिए शुरू की सभी स्कीमों का लाभ योग्य लाभार्थियों को मिलना यकीनी बनाया जाये। अनमोल गगन मान ने निर्माण श्रमिकों की रजिस्ट्रेशन के लिए हर हफ़्ते कैंप लगाने का हुक्म देते हुये कहा कि हरेक श्रमिक की रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए ठेकेदार और मकान मालिक भी पंजाब श्रमिक सहायक बोर्ड पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।

इसके साथ ही उन्होंने हर महीने राज्य स्तरीय मूल्यांकन मीटिंग करने के हुक्म दिए। मीटिंग में दूसरों के इलावा श्रम विभाग के सचिव स. मनवेश सिंह सिद्धू और श्रम कमिश्नर टी. पी. एस. फूल्का और कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply