• Sat. Aug 22nd, 2026

58 उप निरीक्षक इधर से उधर, 23 चौकी प्रभारी भी बदले

ByJyoti Nishad

Nov 2, 2023

अयोध्या। एसएसपी राजकरन नय्यर ने विभिन्न थाना व चौकियों पर तैनात 58 उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है। इसमें 23 चौकी प्रभारी भी शामिल हैं।चौकी प्रभारी सहादतगंज यशवंत लाल द्विवेदी को महबूबगंज का प्रभारी, दर्शन नगर चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ राय को सैदपुर, रायगंज चौकी प्रभारी हरिशंकर राय को थाना खंडासा, नवीन मंडी चौकी प्रभारी सत्य प्रकाश यादव को रामपुर भगन, रामनगर चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव को कुमारगंज, चौकी प्रभारी शुजागंज विनय यादव को थाना रौनाही, चौकी प्रभारी भदरसा वीरेंद्र पाल को रायगंज का प्रभारी बनाया गया है। अन्य उपनिरीक्षकों को चौकी व थाने पर तैनाती दी गई है।

Leave a Reply