उमेश तिवारी
महराजगंज। जिले में सहज जन सेवा केन्द्रों द्वारा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के मामले में संदिग्ध सहज जन सेवा केन्द्रों के संचालकों को गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान पंचायतीराज विभाग, साइबर पुलिस टीम, एसओजी पुलिस टीम, एव प्रशासनिक अधिकारीयों ने 7 जन सेवा केन्द्र संचलाकों के मोबाइल एवं लैपटॉप की गहन जांच की और पाया कि इन जन सहज जन सेवा केन्द्रों द्वारा वास्तविक पोर्टल के स्थान पर फर्जी पोर्टल से फर्जी आईडी बनाकर 45 कुटरचित जन्म प्रमाण पत्र तैयार किये गये तथा इन प्रमाण पत्रों का शुल्क 100 रूपया यूपीआई के माध्यम से प्राप्त किया गया है।
जन्म प्रमाण पत्रों को जारी करने के लिए अधिकृत ग्राम पंचायत विकास अधिकारी द्वारा निर्गत नहीं किया गया है। जांच के उपरान्त सुधीर सिंह प्रभारी एडीओ पंचायत सदर की तहरीर पर थाना कोतवाली महराजगंज में मु० अ० सं० 521/2023 धारा 420/465/467/468/471 भादवी तथा 66 डी आईटी एक्ट बनाम अज्ञात केस दर्ज किया गया । जिसकी विवेचना प्रभारी साइबर सेल महराजगंज द्वारा प्रारम्भ कि गयी विवेचना के दौरान 7 अभियुक्तों (सहज जन सेवा केन्द्र संचालक एवं अन्य ) को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से 45 अदद फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, 4 लैपटाप, 09 मोबाइल सेट बरामद किया गया।

गिरफ्तार किये गये अभियुक्तो का नाम
इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि रमेश प्रजापति पुत्र गोमती, पिपरदेउरा थाना कोतवाली जनपद महराजगंज, अभिषेक पांडे पुत्र अमरेश पांडे बरगदही बसन्तपुर थाना चौक,सत्येन्द्र साहनी पुत्र वकील, धर्मपुर थाना चौक,कृष्णा निषाद पुत्र सरवन निषाद सोनारी खास थाना चौक,गौतम पुत्र लालबहादुर केवलापुर कला थाना चौक,अजय निषाद पुत्र राजमंगल निषाद सोहागीबरवां थाना सोहगीबरवां, संजय विश्वकर्मा पुत्र रामनयन गौवनरिया बाबू थाना कोतवाली को जेल भेज दिया गया है।