• Tue. Sep 22nd, 2026

751 माताओं-बहनों ने अतुल सिंह को बांधी राखी

निधि तिवारी संवाददाता मखौड़ा संदेश

ऊंचाहार/रायबरेली। विधानसभा क्षेत्र ऊंचाहार के गौरा में कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह की ओर से विशाल रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गौरा ब्लाक के विभिन्न गांवों से पहुंचीं 751 माताओं-बहनों ने अतुल सिंह को राखी बांधी। इसके बाद उन्हें उपहार स्वरूप साड़ी और मिठाई भेंट की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतुल सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन का यह आयोजन पहले प्रस्तावित था, लेकिन भारी वर्षा के कारण उस समय कार्यक्रम नहीं हो सका था। उन्होंने कहा कि गौरा ब्लाक के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में माताएं-बहनें आशीर्वाद देने पहुंचीं। उनका आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहा है और वह निरंतर जरूरतमंदों की सेवा के लिए कार्य करते रहेंगे।

अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती से बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और छात्र-छात्राएं परेशान हैं। उनके अनुसार किसान, व्यापारी और गरीब भी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जिस दिन ऊंचाहार में मुख्यमंत्री और विद्युत मंत्री आए थे, उस दिन भी बिजली व्यवस्था प्रभावित रही।

जनहित के मुद्दों पर संघर्ष का दावा

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि अतुल सिंह लगातार सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों से जुड़े हुए हैं और लंबे समय से गरीबों की सेवा करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करती है।

नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने कहा कि अतुल सिंह का प्रयास सराहनीय है। बड़ी संख्या में माताओं-बहनों का कार्यक्रम में पहुंचकर आशीर्वाद देना सभी के लिए उत्साह का विषय है।

पूर्व जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला, उपाध्यक्ष विजय शंकर अग्निहोत्री और मोहम्मद इलियास ने भी कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि अतुल सिंह ऊंचाहार की मूलभूत समस्याओं और जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाते रहे हैं।

कार्यक्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी, ऊंचाहार प्रभारी शिवानंद मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध दीक्षित, जिला सचिव शैलेंद्र सिंह, दल बहादुर सिंह, राघवेंद्र सिंह, पूर्व डिप्टी एसपी आरएन गौतम, मोहम्मद फारुकी, उर्मिला लोधी, राजू सिंह, राम दत्त पांडेय, शैलेंद्र त्यागी, अतेंद्र सिंह, अरुणेश सिंह, मोहम्मद मोबीन, राघवेंद्र सिंह, कप्तान सिंह, रवि सिंह, आदित्य सिंह, बब्बन द्विवेदी, गणेश सिंह, अनुराग गुप्ता, बछौली सिंह, भोला साहू, केसरी प्रसाद तिवारी, गोलू अग्रहरि, अभय सिंह, मोहित सिंह, राधेश्याम सरोज, सुरेंद्र सरोज, राधेश्याम यादव, भानु सिंह, नागेंद्र सिंह, प्रदीप अग्निहोत्री, भिखारी मिश्रा, शिव प्रसाद सैनी, गुड़िया देवी, रेखा सरोज, सीमा सरोज, बबलू लोधी, पप्पू सरोज, रंजीत पटेल, अजय मौर्या, दिनेश मौर्य, उषा निर्मल, रहमुदीन, सुनील पाल, राम देव साहू, हनुमान लोधी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply